ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 43 कोरोना : बीकानेर में अब यहाँ होगा ड्राई रन ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, बीकानेर। कोविड वेक्सिनेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बुधवार 13 जनवरी को फिर से कोविड-19 वैक्सीनेशन का ड्राइ रन किया जाएगा। ये ड्राई रन केवल उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा जहां 16 जनवरी को वास्तविक कोविड वेक्सिनेशन के उदघाटन सत्र आयोजित होने हैं। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ के लिए सम्बंधित एसडीएम को प्रभारी बनाकर व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की गई हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया कि जिले में 16 जनवरी को 12 स्थानों पर वास्तविक कोविड वेक्सिनेशन के उदघाटन सत्र आयोजित होने हैं। इनमे से 5 स्थानों पर पहले ही ड्राई रन हो चुका है इसलिए अब शेष 7 स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इनमे मेडिकल कॉलेज, पीबीएम अस्पताल, महाजन, नोखा, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला व निजी संस्थान कोठारी मेडिकल शामिल हैं। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिए चिन्हित 7 चिकित्सा संस्थानों में से प्रत्येक पर 20-20 स्वास्थ्य कर्मियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। को-विन सोफ्टवेयर के माध्यम से ही सम्पूर्ण प्रक्रियाएं की जाएंगी।


Share This News