ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20200826 WA0168 बीजेपी के निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण। प्रदेश संगठन महामंत्री बीकानेर में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने बुधवार को बीकानेर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के निर्माणाधीन जिला कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यालय उद्घाटन, इसके स्वरूप एवं अन्य कार्य योजनाओं पर चर्चा की।
इसके पश्चात कार्यालय के सामने स्थित पार्क में संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि हमारे आसपास के वातावरण में पर्यावरण संरक्षण का अत्यंत महत्व है एवं पेड़-पौधे हमारी खुशहाल जिन्दगी के सूचक हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, कार्यालय निर्माण प्रभारी सोहनलाल बैद, जिला मंत्री मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, पार्षद संजय गुप्ता,शिव प्रजापत,देवरूप सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर के बीकानेर आगमन पर उदयरामसर बाईपास पर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री मनीष आचार्य, कौशल शर्मा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया भी उपस्थित रहे।


Share This News