ताजा खबरे
एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजनचौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में हो रहा संगीतमय कथावाचनहोनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीकेंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पणकोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण,प्राचीन समय में महलों, घरों में ठंडक रखने के ये उपाय थे, एसी/कूलर तो 1930 के बाद आएगर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूलआंधी, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में यहां हुई राहत बारिशदेर रात हुआ तेज धमाका, स्कूल में 11 पट्टियां गिरीBreaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध
IMG 20241023 101608 4 गर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (ग्रीष्मावकाश) को बढ़ाने का फैसला किया है। सूबे के सरकारी और निजी स्कूल 22 जून की बजाय 29 जून 2026 से खुलेंगे। विद्यार्थियों को 28 जून तक छुट्टियां मिलेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से पहले जारी आदेश में स्कूलों को 22 जून से खोलने का निर्णय लिया गया था। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सहित कई शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। शिक्षकों का कहना था कि प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है और ऐसे में स्कूल खोलना विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। इसी मांग को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से प्रदेशभर में आंदोलन चल रहा था। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किए। कई जगह ज्ञापन भी सौंपे गए। शनिवार सुबह शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। बैठक के बाद सरकार ने शिक्षकों की मांगें मानते हुए छुट्टियां बढ़ाने पर सहमति दे दी। समझौता पत्र पर शिक्षा मंत्री के विशिष्ट सहायक के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। हालांकि, शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही औपचारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

शिक्षकों की एक और बड़ी मांग भी सरकार ने मान ली है। इस सत्र में सरकार ने पहली बार प्रिंसिपल पावर की दो छुट्टियों को घटाकर एक किया था, जिसका शिक्षक लगातार विरोध कर रहे थे। सरकार ने फिर से प्रिंसिपल पावर की छुट्टियों की संख्या दो कर दी है।


Share This News