ताजा खबरे
एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजनचौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में हो रहा संगीतमय कथावाचनहोनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीकेंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पणकोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण,प्राचीन समय में महलों, घरों में ठंडक रखने के ये उपाय थे, एसी/कूलर तो 1930 के बाद आएगर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूलआंधी, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में यहां हुई राहत बारिशदेर रात हुआ तेज धमाका, स्कूल में 11 पट्टियां गिरीBreaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध
IMG 20241023 101608 4 Breaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध Rajasthan News Portal दिल्ली, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की निषेधाज्ञा। केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की बीकानेर जिले में प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री निशांत जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में बिना सक्षम स्वीकृति/सहमति के किसी प्रकार के यूएवी, ड्रोन कैमरा, हॉट बैलून आदि उड़ाने पर प्रतिबंध के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। इसके साथ ही संपूर्ण जिले को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। यह निषेधाज्ञा केंद्र सरकार के सैन्य/अर्धसैनिक बलों और राज्य सरकार के पुलिस विभाग इत्यादि द्वारा सामरिक महत्व की गतिविधियों के संचालन पर लागू नहीं होगी।

जिला मजिस्ट्रेट में सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने और अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए हैं तथा यदि कोई व्यक्ति इन प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश 24 मई को रात्रि 12 बजे से 27 मई को रात्रि 12 बजे तक बीकानेर जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा।


Share This News