





Thar पोस्ट न्यूज। तेजी से आगे बढ़ रहा भारत, इसमें किसानों और कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण : श्री मेघवाल


देश प्रदेश में किसानों के लिए हो रहे हैं ऐतिहासिक कार्य : श्री गोदारा
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। उनका यह कथन सत्य होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के साथ सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था की नजीर बना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें हमारे किसानों और कृषि से जुड़े उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के कारण यह संभव हो सका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंडी परिसर में मूंगफली की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने पुलिस चौकी बनवाने तथा मंडी परिसर में बैंक खुलवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि देश का अन्नदाता कठोर मेहनत कर भरपूर उत्पादन ले रहा है। आने वाले समय में इस दिशा में क्रांतिकारी परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अगवाई में प्रदेश में किसानों के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। किसानों को दिन में बिजली मिलने लगी है, जिससे उनके कार्य में आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ने मोघों और खालों के जीर्णोद्धार के लिए 5 हजार करोड रुपए दिए हैं, जिससे उत्पादन में 20 प्रतिशत तक वृद्धि होने का आंकलन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कृषि व्यापारियों का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है।
भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता ने कि मंडी सी जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में बताया तथा आग्रह किया कि मंडी व्यापारियों से मंडी अथवा यूडी टैक्स में से किसी एक प्रकार का कर वसूला जाए।
श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री जय दयाल डूडी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा संघ की विकास यात्रा के बारे में बताया। श्री पुखराज चौपड़ा ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक श्री दयानंद सिंह, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैन गोदारा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, श्री मोहन सुराणा अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
इस दौरान मेघराज सेठिया, जगदीश प्रसाद पेड़ीवाल, मोतीलाल सेठिया, पुखराज चौपड़ा, गोपाल राम जाखड़, चेतराम थालोड़, जयनारायण व्यास, नन्दकिशोर राठी, मनोहर लाल सियाग, भागीरथ सारण, सुरेश राठी, रामनिवास गोदारा, शंकरलाल सियाग, राधाकिशन कूकणा, इन्द्रजी तिवाड़ी, रामनारायण कस्वां, मोहन दुसाद, सत्यनारायण पेडीवाल, कैलाश, मनोज, सीताराम जाखड़, ओम प्रकाश धारणिया, द्वारका प्रसाद लढ्ढा, हरीकिशन पेड़ीवाल, विनोद चौपड़ा, नन्दराम जाखड़, सुभाष जाखड़, राजाराम सहू, ओम प्रकाश भादू, कालूराम भादू, परमेन्द्र सिंह, विजय जोशी, रामदयाल सारण, भंवर गोरछिया विनोद बाफना, जयकिशन अग्रवाल, हरिराम सियाग, कमल कल्ला उपस्थित रहे।