ताजा खबरे
एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजनचौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में हो रहा संगीतमय कथावाचनहोनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीकेंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पणकोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण,प्राचीन समय में महलों, घरों में ठंडक रखने के ये उपाय थे, एसी/कूलर तो 1930 के बाद आएगर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूलआंधी, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में यहां हुई राहत बारिशदेर रात हुआ तेज धमाका, स्कूल में 11 पट्टियां गिरीBreaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध
SAVE 20260523 195128 कोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण, Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सात निजी संपत्तियों के मालिकों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक

बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा कोटगेट रेलवे फाटक पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण संबंधी समस्त कार्यवाही की जाकर भूमि अधिग्रहण का अधिनिर्णय (एलएओ) 22 मई को जारी कर दिया गया है।

बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी ने बताया कि इस आरयूबी निर्माण हेतु कुल 12 निजी परिसंपत्तियों का अधिग्रहण किया जाना है। जिसका निर्णय पारित किया जा चुका है।अधिग्रहण में आने वाली कुल 12 संपत्तियों में से सात निजी संपत्तियों के मालिकों को मुआवजा राशि के चेक सुपुर्द कर दिए गए हैं। इन 12 निजी संपत्तियों की कुल मुआवजा राशि 5 करोड़ 14 लाख 15 हजार 475 रुपए का भुगतान किया जाना है। शेष रही पांच निजी संपत्तियों के मालिकों द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए जाने के कारण मुआवजे का भुगतान शेष है। पांच परिसंपत्तियों के मालिक किसी भी कार्य दिवस में दस्तावेज उपलब्ध करवा कर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।


Share This News