ताजा खबरे
एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का सफल आयोजनचौतिना कुआं स्थित गणगौर पार्क में हो रहा संगीतमय कथावाचनहोनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान कीकेंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने किया श्री बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ भवन का लोकार्पणकोटगेट रेलवे फाटक आरयूबी निर्माण: भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही पूर्ण,प्राचीन समय में महलों, घरों में ठंडक रखने के ये उपाय थे, एसी/कूलर तो 1930 के बाद आएगर्मी की छुट्टियां बढ़ी (ग्रीष्मावकाश), अब 29 को खुलेंगे स्कूलआंधी, बादल और हल्की बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में यहां हुई राहत बारिशदेर रात हुआ तेज धमाका, स्कूल में 11 पट्टियां गिरीBreaking : बीकानेर जिला नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन आदि पर इस दिन तक पूर्ण प्रतिबंध
IMG 20241023 101608 4 होनहार स्कूली छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11 होनहार स्कूली छात्राओं को रु. 10,000 प्रति छात्रा छात्रवृतियाँ प्रदान की गई।।राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी द्वारा मार्च 1972 में की थी। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य होनहार व प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा में बढोतरी हेतू छात्रवृति प्रदान करना हैं। ट्रस्ट की स्थापना से लेकर आज तक इस ट्रस्ट द्वारा स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहायता दी जाती रही हैं।

हर वर्ष की भाँति वर्ष 2025-26 के लिए राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्कूल स्तर की 11 होनहार व प्रतिभावान छात्राएँ जिन्होने 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हे टूस्ट द्वारा रु. 10,000/- प्रति छात्रा के हिसाब से कुल रु. 1,10,000/- की छात्रवृति प्रदान की गई।

दृस्ट की अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के प्रति सकारात्मक सोच को बढावा देने व बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से इस टूस्ट द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही छात्रवृति राशि स्वीकृत की तथा कहा कि वे प्रयास करेंगे की भविष्य में इस ट्रस्ट के माध्यम से वे अधिक से अधिक छात्राओं को सुचारु रुप से पढ़ाई जारी रखने के लिए और अधिक छात्रवृति प्रदान कर सकें।

छात्राओं व उनके अभिभावको ने छात्रवृति के लिए टूस्ट की अध्यक्षा का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रदत छात्रवृति उनके भविष्य के सुनहरे शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।

भवदीय


Share This News