ताजा खबरे
IMG 20251011 171459 बीकानेर में 'घूमर' फेस्टिवल की तैयारियां Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आगामी 15 नवंबर को 2025 का आयोजन किया जायेगा। बीकानेर लोक संस्कृति का पर्याय घूमर नृत्य गौरव नृत्य है, घूमर नृत्य को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर घूमर फेस्टिवल का आयोजन दिनांक 15 नवंबर 2025 को  बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है।

इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने एसबीआई के डीजीएम बीकानेर अरविंद भट्ट को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर योगेश राय पर्यटन विभाग अधिकारी, प्रदीप वर्मा चीफ मैनेजर एसबीआई बैंक, कर्णपाल सिंह भाटी बैंक अधिकारी, एवं एसबीआई बैंक से जुड़े सुनील दत्त नागल साथ मौजूद थे।
सुनील दत्त नागल ने बताया कि हमारा बैंक पर्यटन विभाग से 1994 में जुड़ा हुआ और कैमल फेस्टिवल कार्यक्रमो में हमेशा भाग लेता रहा है। एसबीआई के डीजीएम का आभार जताया।


Share This News