ताजा खबरे
IMG 20260317 120124 राजस्थान के 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गर्मी का सितम अब और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी जैसे जिलों में कई जगह हीटवेव चलने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मई को 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक रविवार को बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर में 45 डिग्री, जैसलमेर में 44.9, फलोदी में 44.8 और चित्तौड़गढ़ में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कोटा और वनस्थली (टोंक) में 44.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 44.1, जोधपुर में 43.8 और चूरू में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। आने वाले दो दिन में 45 पार होने के आसार है।


Share This News