ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। आज एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कुछ दिन पहले 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बीते 5 दिनों में तेल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इन 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसमें 0.87 पैसे रुपये की ताजा बढ़ोतरी भी शामिल है। इसके अलावा, डीजल का भाव 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.91 रुपये बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 94.08 रुपये हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 0.96 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.82 रुपये बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Share This News