





Thar पोस्ट न्यूज। मां की ममता की एक बार फिर जीत हुई है। 4 बच्चों को बचाकर माँ ने अपनी जान दे दी। प्रयागराज के नैनी बाजार में पिछले दिनों एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक माँ, अर्चना, ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने 1 साल के बच्चे, दोनों बेटियों और भतीजे को बचाया. वह बच्चों को चादर में लपेटकर पड़ोसी की छत की मदद से बाहर निकली. लेकिन बच्चों को बचाते-बचाते अर्चना खुद गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना ने सभी को झकझोर दिया और एक बार फिर मां की ममता और साहस की मिसाल पेश की। फायर ऑफिसर के मुताबिक, मकान में प्लास्टिक और अन्य सामान के कारण आग तेजी से फैली और निकलने का रास्ता भी बाधित था, जिससे बचाव में मुश्किलें आईं. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया। अर्चना ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी. उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए पहले एक साल के बच्चे चादर में लपेट कर गली के उस पर पड़ोसियों की तरफ फेंका. 12 फीट दूर पड़ोसियों ने बच्चे को कैच कर लिया है. इस दौरान अन्य बच्चे भी छत पर मौजूद थे. अर्चना ने एक सीढ़ी की मदद से अपनी 13 साल और 10 साल की बेटी की पड़ोसी की छत तक सुरक्षित पहुंचा दिया. इसके बाद उसने अपनी भतीजे लव को भी सीढ़ी से ही दूसरी ओर भेजा।


बच्चों को बचाने के दौरान आग ने अर्चना को बुरी तरह घेर लिया था. वह देखते ही देखते जिंदा जल गई. अब महिला के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाती नजर आ रही है. फायर बिग्रेड की टीम ने बहुत ही मेहनत से आग पर काबू पाया और उसके बाद शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.