Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में ब्लैक फंगस के रोगियों का मिलना जारी है। हालांकि कमी देखी जा रही है। एक मरीज की मौत हुई है । इस सम्बंध में कार्डिनेटर डॉक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में 2 नए मरीज मिले है । जबकि एक मरीज की सर्जरी की गयी है । ब्लैक फंगस से आज कोई मृत्यु नहीं हुई है । बीकानेर में अब तक 143 मरीज मिल चुके है । जबकि 26 की मौत हो चुकी है । डॉक्टरों द्वारा अब तक कुल 97 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है ।