ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 45 कोरोना गाइडलाइन को लेकर फिर आई खबर, छूट इन्हें मिलने के आसार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्‍थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हुए है। अनलॉक-4 के तहत छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश के गृह विभाग ने गाइडलाइन तैयार कर ली है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में गृह विभाग की गाइडलाइन को मंजूरी मिल सकती है। सशर्त मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट, कॉलेज—स्कूल और विवाह समारोह में छूट मिल सकती है। राजस्‍थान में पहली और दूसरी लहर के बाद पहली बार कोरोना केसों की संख्या में बेहद कमी आई है। मंगलवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की मौत हुई है। 24 घंटे के दौरान 46953 नई जांचों पर संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत और 126 नए रिकवर के साथ रिकवरी दर 98.95% है। कोरोना के मामले लगातार घटने और एक्टिव केसों में आई कमी को देखते हुए सरकार भी कुछ और छूट देने पर विचार कर रही है। मिल सकती है राहत शादियों में उपस्थित जनों की संख्या 40 से बढ़ाकर की जा सकती है 100
– कारोबारियों की मांग पर कुछ अन्य छूट की भी संभावना
– सशर्त मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट और शिक्षण संस्थान को खोलने की अनुमति दी जा सकती है
–बाजारों के समय में भी की जा सकती है एक से दो घंटे की वृद्धि
– 15 जुलाई से 9 वी से 12 वी तक के स्कूल शर्तों के साथ खोले जा सकते है
– यूजी और पीजी फाइनल के छात्रों को भी शर्तों के साथ कॉलेज आने की अनुमति मिल सकती है
– पर्यटन पर्यटन उद्योग को भी राहत के छूट मिल सकती है
– बाहरी आगंतुकों को राज्य में आने के लिए RTPCR के बजाय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य किया जा सकता है।


Share This News