Thar पोस्ट। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती के अवसर पर शहर भाजपा पदाधिकारियों ने मंगलवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का पूण्य स्मरण करते हुए उनकी जन्म जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शहर भाजपा के विभिन्न मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के साथ साथ पौधारौपण और स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. मुख़र्जी का स्मरण किया गया।

मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं शिक्षाविद बताते हुए एक प्रखर चिंतक विचारक के रूप में याद किया।

सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों की गलत नीतियों की वजह से चीन और पाकिस्तान को भारत का बड़ा भू भाग तोहफे में दे दिया गया और डॉ. मुखर्जी के संघर्ष और नीतियों की वजह से ही आज बंगाल का एक हिस्सा भारत में है अन्यथा पूरा बंगाल और पंजाब भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान में मिल चुका होता।

केंद्र की मोदी सरकार ने डॉ. मुख़र्जी की रीति-नीति और मूल भारत की वैचारिक जरूरतों को पूरा करते हुए ही गौहत्या का विरोध,धारा 370 हटाने,राम मंदिर का निर्माण, देश की अखंडता की सुरक्षा, देश के प्रति विभाजनकारी नीतियों का विरोध, नागरिकता कानून इत्यादि मुद्दों पर कार्य करने का प्रयास किया है और मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में हम सभी का भी कुछ ना कुछ योगदान होना चाहिए।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत बताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 को खत्म करना डा. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर डा. मुखर्जी के सपने को साकार किया है।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जिला मंत्री कौशल शर्मा ने डॉ. मुख़र्जी के बाल्यकाल, शिक्षा दीक्षा, राजनीती में प्रवेश, विधानसभा और लोकसभा में कार्यकाल तथा कश्मीर की अखंडता से जुड़े संस्मरणों एवं उनकी रहस्मयी परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बारे में जानकारी दी।

जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि डा. मुखर्जी ने शिक्षा के क्षेत्र में देश को एक दिशा देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तृष्टिकरण नीति से देश की अखंडता को बचाने के लिए डा. मुखर्जी ने आवाज उठाई थी और देश की अखंडता को बचाने के लिए 23 जून 1953 को उन्होंने अपना बलिदान दिया था।

जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारत का अभिन्न अंग बनाये रखने के लिये उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।

जिला उपाध्यक्ष भानु व्यास ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हम सबके कुल पुस्र्ष हैं।

जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने डॉ.मुख़र्जी को महान राष्ट्रवादी और भारत माता का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान की शीर्ष स्थिति डॉ. मुखर्जी जैसे महान नेताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की वजह से ही प्राप्त हो सकी है।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा ने कहा की भाजपा के करोड़ों कार्यकर्त्ता उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के अनुसार देश सेवा का कार्य करते रहेंगे।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा ने डॉ. मुख़र्जी को नमन करते हुए उनके केन्द्रीय मंत्री कार्यकाल में किये गए सामाजिक,औद्योगिक सुधारों और महिला सशक्तिकरण कार्यों की चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री मनीष आचार्य ने डॉ. मुख़र्जी को एकजुट भारत की बुलंद आवाज बताते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार की सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास की अवधारणा उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित है।

रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, अशोक प्रजापत, भानु व्यास,डॉ. सुषमा बिस्सा, डॉ. अशोक मीणा, जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, असद रजा भाटी, प्रोमिला गौतम, पुखराज स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, हिमांशु शर्मा, पार्षद विनोद धवल, कुणाल लीखा, घनश्याम सिंह, अभय पारीक, कामिनी भोजक, गिरिराज सिंह, विमल पारीक, पूर्वा चांडक इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात पार्टी पदाधिकारी और रानी बाजार मंडल कार्यकर्ताओं ने डूंगर कॉलेज से जय नारायण व्यास कॉलोनी की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर पौधारोपण किया और पहले से लगाये गए पौधों में पानी देकर सार संभाल की।इसी क्रम में भाजपा जूनागढ़ मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के नेतृत्व में मंगलवार प्रातः काल जूनागढ़ के समीप सूरसागर परिसर तथा शिव मंदिर परिसर में श्रमदान और स्वच्छता अभियान के साथ पौधारोपण किया गया तथा पूर्व में लगे पौधों की पानी देकर सार संभाल की गई।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के साथ आशा पारीक, भारती अरोड़ा, प्रमोद खत्री, मोहन सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह पड़िहार, गोपाल सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।