ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20210704 WA0135 स्वामी विवेकानंद तथा गीतकार भरत व्यास की स्मृति में पौधे लगाये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। चौतिना कुआं स्थित बाल संस्थान प्रन्यास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीलाल बहादुर शास्त्री पुस्तकालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर गायत्री परिवार बीकानेर की महिला जिला संयोजिका शोभा सारस्वत, समाजसेवी प्रदीप सिंह देवड़ा, भवानीशंकर कौशिक, उमाशंकर मारु, हिमांशु डांगी, अंकित मारु, हिमांशु सारस्वत, प्रशांत डांगी तथा दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत द्वारा निशुल्क गमले सहित 51 पौधे वितरित किये गये। जिसमें चौतिना कुआं मोहल्लेवासियों ने तुलसी, गुलाब, गुलेर, बिगुनबेल तथा चुहेल पापड़ी के पौधे प्राप्त करने में गहरा उत्साह दिखाया। वहीं गणगौर पार्क एवं पब्लिक पार्क स्थित सरस्वती माता मंदिर में खेजड़ी, गुलमोहर तथा केले के 21 पौधे लगाये गये। इस अवसर पर देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में उल्लेखित है कि दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ियों के बराबर एक तालाब, दस तालाब के बराबर एक पुत्र तथा 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष को मानना चाहिए। “सिर सांठे रुंख रहें तो भी सस्तो जान” मानते हुए अमृता देवी ने तो पेड़ों को बचाने के लिए अपना परिवार ही बलिदान कर दिया था। इसलिए हम सभी को जीवन में पौधारोपण करने तथा पेड़ों की संरक्षित करने का प्रयास निरन्तर करते रहना होगा। स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के साथ-साथ बीकानेर के जाने-माने बालीवुड फिल्म संगीतकार भरत व्यास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Share This News