ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210629 WA0212 गणपति प्लाजा मामला: दुकानदार ने थाने में की शिकायत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शहर के मोबाइल मार्केट नाम से पहचाने जाने वाले गणपति प्लाजा में सोमवार को पिल्लर हटाकर शट्टर लगाने के मामले में दुकान संचालक गौरव बरेजा ने कोटगेट थाने में शिकायत दर्ज करवाकर जान माल के खतरे का अंदेशा जताया है। बरेजा ने अपने पत्र में थानाधिकारी को अवगत करवाया कि उन्होंने दुकान नं 61 व 62 किराये पर ली है। जिसके रंग रोगन करवाकर शट्टर को बड़ा करवाने का कार्य सोमवार को करवा रहा था कि इस दौरान यहीं दुकान करने वाले जितेन्द्र बंसाली व पांच-छ:अन्य ने लोगों को बरगला कर लोगों व दुकानदारों को दिग्भ्रमित कर हो हल्ला शुरू कर दिया और पिल्लर तोडऩे को आधार बनाकर अन्य दुकानदारों को भ्रम पैदा करवाकर दुकानों को बंद करवा दिया। जितेन्द्र व अन्य साथियों की इस हरकत से मैं व अन्य दुकानदारों के व्यवसाय में व्यवधान पैदा हो रहा है। गौरव ने इन लोगों से जान का खतरा बताते हुए इन्हें पाबंद करने की गुहार लगाई है।
पेश किये तथ्य
गौरव ने पुलिस के समक्ष पेश किये तथ्यों में साफ जाहिर है कि जिस दुकान का दुरूस्तीकरण कार्य चल रहा है। उसमें पिल्लर हटाने जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस के सामने पेश किये गये नक्शे में हरे रंग से दर्शाए गये ब्लॉक पिल्लर है। जो चार:दुकानों के बीच तीन पिल्लर लगे है। ऐसे में जिस दुकान नं 61 में रंग रोगन करवाकर शट्टर को बड़ा करवाने के किये जा रहे कार्य में पिल्लर तोडऩे जैसी कोई बात सामने नहीं आई। जिसका मौका मुआयना भी पुलिस की ओर से किया गया है।


Share This News