ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 200 यूआईटी ने जारी की अवैध कॉलोनियों की सूची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के आसपास काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर लिस्ट जारी की गई है। राजस्व ग्राम चकगर्बी में नियमों को ताक पर रख कर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों को लेकर नगर विकास न्यास प्रशासन अब अलर्ट मोड पर है। ग्राम चकगर्बी में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों को न्यास प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से आमजन को राजस्व ग्राम चकगर्बी में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों में भूखण्ड नहीं खरीदने के लिए कहा है। न्यास सचिव की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार कृषि भूमि पर बिना 90 ए व 90 बी से स्वीकृत एवं भू उपयोग परिवर्तन कराए बिना भूखण्ड विक्रय किए जा रहे है, जो अवैध भूखण्डो की श्रेणी में आते है। राजस्व ग्राम चकगर्बी में भूखण्डो पर नगर विकास न्यास की ओर से किसी प्रकार की मोरगेज एनओसी, विक्रय एनओसी, भवन निर्माण स्वीकृति जारी नहीं की जा सकती है तथा किसी भी प्रकार का पट्टा विलेख मास्टर प्लान में निर्धारित भू उपयोग के विपरित जारी नहीं किया जा सकता है तथा न ही किसी वित्तीय संस्था की ओर से ऋण स्वीकृत किया जा रहा है। न्यास सचिव की ओर से ग्राम चकगर्बी में अवैध रूप से काटी जा रही 24 कॉलोनियों , नगर की भी सूची जारी की गई है इस बारे में सचिव के अनुसार ग्राम चकगर्बी की कॉलोनियों में खातेदार, भूखण्ड विक्रेताओं, मध्यस्थो की ओर से भूखण्ड खरीदारों को नगर विकास न्यास सेप्टे बनवाने को लेकर गुमराह कर विक्रय किए जा रहे है। इन कॉलोनियों में राज्य सरकार की टाउनशिप पॉलिसी में निर्धारित सुविधाएं, सामुदायिकभवन,अस्पताल, विद्यालय आदि की दी जाने वाली सुविधाओं के लिए कोई भूमि नहीं छोड़ी जा रही है। न ही किसी सार्वजनिक सुविधा का प्रावधान रखा गया। कॉलोनी में पानी, विद्युत, पक्की सडक़, सीवर लाईन आदि की भी सुविधाएं तथा निर्धारित मापदण्ड की सडक़ भी नहीं कायम की जा रही है।
इन कॉलोनियों में नहीं खरीदें भूखण्ड
01. जे बी आवासीय योजना,
2. एकता नगर
3. महेश नगर
05. तुलसी विहार
06. सुफी नगर
07. रोशन नगर
08. बापू नगर
09. बीकाणा नगर
10. मिल्कमैन
11. खुशबु नगर
12. मातेश्वरी नगर
13. पार्वती नग
14. प्रिती एन्क्लेव
15. बजरंग विहार
16. गोरख नगर
17. गायत्री नगर
18. अपना सिटी
19. करणी विहार
20. गणेश विहार<
21. गुडविल
22. प्रकाश नगर
23. सुन्दर विहार
24. सच्चियाय माता नगर


Share This News