ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 180 बीकानेर में यहाँ से आया डेल्टा प्लस का मामला, राजस्थान का पहला केस, यह है कहानी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। राजस्थान में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरीअंट का पहला मामला बीकानेर में चिन्हित हुआ है। 1 जून को पॉजिटिव आई बंगलनगर निवासी 65 वर्षीय महिला में ये वैरिएंट रहा था। हालांकि महिला 12 दिन पहले ही नेगेटिव भी हो चुकी है और पूरा परिवार अब स्वस्थ है। दरअसल नियमित सर्विलेंस के तहत जांच के लिए कोविड लैब आने वाले कुछ सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ वायारोलोजी की पुणे स्थित लैब भेजे जाते हैं। उन्हीं में से 25 दिन बाद यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई है। महिला पॉजिटिव रहने के दौरान एसिंप्टोमेटिक रही और जल्द ही नेगेटिव भी हो गई थी। महिला के परिवार का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, प्रथम दृष्टया विभिन्न राज्यों से जुड़े होने के कारण डेल्टा प्लस वैरिएंट घर तक पहुंचा माना गया है।
सूचना मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने बंगला नगर स्थित महिला के आवास पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही की। सीएमएचओ डॉ ओपी चाहर ने स्वयं जाकर गतिविधि की मॉनिटरिंग की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ रमेश कुमार गुप्ता व एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दल ने आसपास के 50 घरों का सर्वे भी किया। दल द्वारा वहां सभी परिवारजनों के 2-2 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से किसी के भी पॉजिटिव पाए जाने पर उसका सैंपल भी सैंपल भी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा जाएगा। शनिवार को विभिन्न दलों द्वारा इस क्षेत्र में सैम्पलिंग व गहन सर्वे का कार्य किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. चाहर ने बताया कि 12 मई को इस महिला का बेटा और 29 मई को पति व पौत्र कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए थे। इस कारण कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के दौरान इनकी जांच के लिए सैम्पल लिए गए। उसका सेम्पल 29 मई को लिया गया व 1 जून को कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुई। महिला द्वारा कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिए जाने से लगभग पंद्रह दिन पूर्व ही कोवेक्सीन की दोनों डोज ले ली गई थी। वह एसिम्प्टमेटिक पाॅजिटिव थी तथा पाॅजिटिव होने से लेकर अब तक पूर्णतया स्वस्थ्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विभाग की प्रोएक्टिव नियमित प्रक्रिया है जिसमे किसी तरह की चिंताजनक स्थिति नहीं है।


Share This News