Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला रेल मार्ग से प्रस्थान कर शुक्रवार प्रातः 4.20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। डॉ. कल्ला 25 और 26 जून को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और 26 जून को रात्रि 11.30 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

खुशियों के पल” प्रतिभा दिखाओ सम्मान पाओ का परिणाम घोषित
बीकानेर । अर्पण सेवा समिति एवं महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता “खुशियों के पल” प्रतिभा दिखाओ सम्मान पाओ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ मीडिया प्रभारी मुकुंद खंडेलवाल ने बताया 149 महिलाओं एवं बेटियों ने देशभर के विभिन्न हिस्सों से राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश आदि क्षेत्रों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगी महिला और बेटियों ने नृत्य, गीत, कविता, पेंटिंग, मेहंदी, कुकिंग आदि में अपना हुनर दिखाया
        अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया की महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशिका रेशमा वर्मा व समिति के सचिव कमल कसेरा ने आज प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की, सभी प्रतियोगी के ऑनलाइन प्रमाण पत्र उनके व्हाट्सएप पर भेज दिए गए हैं एवं  महिलाओं और बेटियों को बधाई देते हुए ठाकुर जी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
         राज कुमार भाटिया ने बताया कि उनके उत्साह को देखते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे बेटे बेटियों के हुनर व अच्छे प्रतिभागियों को बढ़ावा व सम्मान मिलेगा । जल्द ही एक ऑफलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

एक साथ अब तक के सर्वाधिक 213 बूथों पर होगा कोविड के विरुद्ध बम्पर टीकाकरण

बीकानेर। कोविड टीकाकरण में बीकानेर ने एक और बड़े लक्ष्य के लिए कमर कस ली है।
जिले में शुक्रवार के दिन एक साथ अब तक के सर्वाधिक 213 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बड़े लक्ष्य के साथ सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के भी उत्तरदायित्व तय कर दिए हैं जो टीके तक प्रत्येक आमजन की पहुंच सुनिश्चित करेंगे। पहली बार गांव-गांव उपकेन्द्र स्तर पर टीकाकरण बूथ बनाकर अधिकाधिक टीकाकरण की तैयारी है।

सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर ने बताया कि शुक्रवार को बड़े टीकाकरण अभियान के लिए जिले को पर्याप्त वैक्सीन प्राप्त न होने पर श्रीगंगानगर व जोधपुर स्टोर से उपलब्ध करवाई गई है। सभी बीसीएमओ से लक्ष्य अनुरूप माइक्रो प्लान प्राप्त कर बूथ निर्धारित किए गए हैं। सभी बूथ के लिए वेक्सीनेटर, वेरिफ़ायर व प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वैक्सीन व लोजिस्टिक्स की सम्पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का बंपर कोविड टीकाकरण होगा। विभिन्न केन्द्रों पर कोविशील्ड व कोवैक्सीन उपलब्ध रहेगी। 123 ग्रामीण पीएचसी, सीएचसी व उपकेंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा कोविड टीकाकरण होगा। जबकि पीबीएम अस्पताल, पीएमआर बिल्डिंग, जिला अस्पताल, सेटेलाइट गंगाशहर, शहरी पीएचसी-डिस्पेंसरी व सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ सहित कुल 20 बूथों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग द्वारा होगा कोविड टीकाकरण। शहर में अधिकांश स्थानों पर कोवैक्सीन उपलब्ध रहेगी। मिलिट्री व रेलवे अस्पताल सहित 6 केन्द्रों पर 18 प्लस के लिए कार्यस्थल संबंधी विशेष शिविर लगेंगे।
17 बीकानेर शहरी सहित कुल 64 केन्द्रों पर 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का होगा कोविड टीकाकरण। पीएमआर भवन के अतिरिक्त सभी शहरी केंद्रो पर कोविशील्ड उपलब्ध रहेगी।

94 बूथों पर 4,517 युवाओं सहित 5,511 लाभार्थियों को लगाया मंगल टीका
डॉ गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को 4,762 व्यक्तियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज व 749 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 980 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई। कोविशील्ड वैक्सीन की 466 व कोवेक्सीन की 48 वाइल उपयोग में ली गई।