ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 152 मोर्चरी के आगे धरना समाप्त, इन मांगों पर हुई सहमति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। गंगाशहर में रविवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग के धराशायी होने से उसके मलबे में दबकर मौत का शिकार हुए तीनों श्रमिकों के परिजनों को 13-13 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी । मोर्चरी के आगे धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच हुई द्वि स्तरीय वार्ता में यह सहमति बनी है । श्रमिकों के परिजनों को मिलने वाली सहायता राशि मे ठेकेदार की ओर से सात – सात लाख , श्रम विभाग की ओर से पांच- पांच लाख तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक – एक लाख रूपये दिए जाएंगे । जिसके बाद मोर्चरी के आगे प्रदर्शन कर रहे परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने शवों के पोस्टमार्टम करवाने को राजी हुए और धरना समाप्त करने की घोषणा की गई । इस वार्ता में प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त ए एच गौरी शामिल रहे । वहीं जनप्रतिनिधियों में गोपाल गहलोत, गजेन्द्र सिंह सांखला, मोहन सुराणा, सोहनलाल चांवरिया, नंदू गहलोत, मनोज विश्नोई सहित मृतको के परिजन शामिल हुए । वंही गंगाशहर थाने में धराशायी बिल्डिंग के मालिक तरुण यादव और ठेकेदार सांवरमल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । फिलहाल ये दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जबकि इन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है ।


Share This News