ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210621 WA0163 1 डूंगर कॉलेज में योग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210621 WA0151 डूंगर कॉलेज में योग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210621 WA0157 डूंगर कॉलेज में योग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट। आयुक्तालय के निर्देश पर आज अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 8 से 9 बजे के बीच डाॅ.शशिकान्त के संयोजन में एक आनलाइन वर्कशाॅप  का आयोजन रखा गया। इस आयोजन के मुख्य वक्ता श्री जे गुरूवाणी रहे। श्री गुरूवाणी ने अपने उद्बोधन में योग का मर्म तो समझाया ही साथ ही अनेक आसनों का प्रदर्शन करते हुए यह स्थापित किया कि योग से ही हम नीरोग रहकर जीवन पथ आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का मूल है। योग से जुड़कर हम स्वस्थ मानवता के विकास की राह पर आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि काॅलेज शिाक्षा के सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने कहा कि योग जीवन को प्रकृति से जोड़ता है। योग हमारे द्वन्द्वों को समाप्त कर हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की शक्ति देता है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर  में वृक्षारोपण का  भी एक महत्वपूर्ण आयोजन प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह के नेतृव में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. जी. पी. सिंह ने कहा कि वृक्ष  मनुष्यता कोY मिला प्रकृति, का सबसे मूल्यवान उपहार है। हमें सघन वृक्षारोपण के द्वारा जीवन की गुणवता और गरिमा के लिए नियमित रूप से पेड़-पोधांे की देखभाल करनी चाहिए। आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 500 फलदार एवं छायादार वृक्षों को महाविद्यालय परिसर में रोपित किया गया। जिसमें आम, अमरूद, जामुन, खेजड़ी आदि शामिल हंै। कार्यक्रम में महाविद्यालय की एनसीसी एनएसएस और रोवर्स रेजरर्स के कार्यकर्ताओं ने पूर उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डाॅ. नरेन्द्र भोजक के प्रयासों से जूम के पलेटफार्म पर इस आयोजन में  बड़ी संख्या में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों नें भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सबका आभार प्रदर्शन डाॅ. ए.के. यादव ने किया ।

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा गोपेश्वर मंडल द्वारा दो जगह योग का कार्यक्रम रखा ।
शिव शिवा सदन गोपेश्वर बस्ती मे योग गुरु भुवनेश पुरोहित के सानिध्य मे मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने योग किया योग गुरु ने बताया निरोग जीवन के लिए योग करे योग गुरु भुवनेश पुरोहित का तिलक लगा कर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर वस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम में शहर जिला मंत्री एंव प्रभारी इन्द्रा जी व्यास मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत. महामंत्री प्रेम गहलोत. उपाध्यक्ष योगेश पुरोहित. रामेश्वर राजपुरोहित. उपासना जैन. कान्ता श्रीमाली. राजकुमारी वैद. मंत्री मुकेश सैन शक्ति केंद्र संयोजक दीपक मारु. ओमप्रकाश गहलोत पुर्व जिला मंत्री किसन जी मोदी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 


Share This News