ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 149 बीकानेर सार संक्षेप न्यूज़... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग
सोमवार को 18 प्लस आयुवर्ग के लिए 8 बीकानेर शहरी सहित कुल 30 बूथों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग द्वारा होगा कोविड टीकाकरण।

वन व वन्य जीवों का संरक्षण है आवश्यक : डॉ अर्पिता गुप्ता वन व वन्य जीवों के संरक्षण जागरूकता के लिए मध्य प्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा बाघ सखा टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का बीकानेर मे आयोजन किया जा रहा है|
इसकी सह आयोजक आर. एल. जी. फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ अर्पिता गुप्ता ने बताया की रविवार को कार्यालय में रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को पेंटिंग के लिए नि:शुल्क टी शर्ट वितरित की गई|बीकानेर शहर व गांव से लगभग 100 प्रतिभागी प्रतियोगिता में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं|
इस प्रतियोगिता मे हर उम्र के महिला, पुरुष भाग ले सकते हैं |कार्यक्रम की अतिथि डॉ. आशु मलिक ने बताया इस प्रतियोगिता के वन संरक्षण के संदेश के साथ दो प्रमुख उद्देश्य हैं पहला कलाकारों की पेंटिंग प्रतिभा को सम्मानित करना व दूसरा पेंटिंग की गई टी-शर्ट जरूरतमंद बच्चों को पहना कर मुस्कुराहट बाँटना |डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि लोगों का उत्साह देखते हुए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाकर 22 जून कर दी गई है,जिसके लिए आप निम्न नंबर पर संपर्क करें 8946940980.कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेश गुप्ता, हसन खान, भवानी सिंह, तनय गुप्ता, नितिन सेवग ,महक गुप्ता, किशन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशिका रेशमा वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के नियम अनेक योगासन ध्यान सूर्य नमस्कार ब्राह्मरी प्राणायाम आदि के गुर सिखाए तथा स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति लोगों को जागरूक किया साथ ही बताया कि बदलती जीवन शैली में योग कितना महत्वपूर्ण है योग से हम अनेक रोगों को दूर भगा कर स्वस्थ रह सकते हैं तथा प्रतिदिन योग को अपनाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य और ऊर्जा ला सकते हैं।

बटुक भैरव जयंती पर अनुष्ठान बीकानेर। भैरवगिरी मठ के अधिष्ठाता इंद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्री भैरवनाथ साक्षात् रुद्र हैं। शास्त्रों के सूक्ष्म अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि वेदों में जिस परमपुरुष का नाम रुद्र है, तंत्रशास्त्रमें उसी का भैरव के नाम से वर्णन हुआ है। शिवपुराण में भैरव को भगवान शंकर का पूर्णरूप बतलाया गया है। तत्वज्ञानी भगवान शंकर और भैरवनाथ में कोई अंतर नहीं मानते हैं। वे इन दोनों में अभेद दृष्टि रखते हैं। इंद्रानंद गिरी महाराज रविवार को बटुक भैरव जयन्ति के उपलक्ष में बारह गुवाड़ चौक स्थित भैरव दरबार में भैरव अनुष्ठान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बटुक भैरव की उपासना गृहस्थों के लिए सर्वाधिक फ लदायी है। श्रद्धा विश्वास के साथ इनकी उपासना करने वालों की इच्छा बाबा जरुर पूरा करते है। राधे ओझा ने बताया कि पं. प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ के सानिध्य में तीन दिवसीय अनुष्ठान रविवार बटुक भैरव जयन्ति तक चला। इस दौरान कुल 1501 भैरव अष्टोत्तर शतनाम पाठ, स्वर्णकृष्ण भैरव मन्त्र का पंडितों द्वारा जाप, भैरव के 108 नामों से केशर चन्दन चावल व पुष्प से भैरव नाथ के अंगों की पूजा, पात्र स्थापना पूजा, यंत्रों की विशेष पूजा हुई तथा आज तेलाभिषेक, श्रृंगार के पश्चात हवन हुआ। पंडित गणेश कुमार ने भैरव के 108 नामावली से हवन कराया ततपश्चात भैरव स्तुति व महाआरती की गई।

रक्तदान शिविर व पौधारोपण। रविवार को स्वर्गीय दीपक तंवर की स्मृति मे तंवर बगीची मैं एक विशाल रक्तदान में पौधारोपण का शिविर लगाया गया शिविर आयोजन बजरंग माली वह अशोक सहारन के नेतृत्व में लगाया गया रक्तदान कार्यक्रम हेतु ब्लड संग्रह के लिए पीबीएम ब्लड बैंक के डॉक्टर व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वर्गीय दीपक तंवर के चित्र पर माल्यार्पण कर आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर की प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर rajpurohit ने अपने हाथों से बगीची में एक पौधा लगाकर पौधारोपण का शुभारंभ किया तवर माली बगीची में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा आयोजन समिति व उनके सभी मित्र मंडली ने लिया कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता यशपाल गहलोत भी उपस्थित रहे आज अल्प समय में युवकों ने स्वेच्छा से रक्त दान कर रक्तदान का पुण्य कमाया कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन कर्ता बजरंग माली व अशोक सहारण ने सभी का आभार व्यक्त किया रक्तदान शिविर वह पौधारोपण कार्यक्रम में तवर माली समाज के डॉ आशीष तंवर श्याम तवर जयनारायण तवर दीपक कच्छावा और कमल तंवर ने सक्रिय भूमिका निभाई।

IMG 20210620 WA0175 बीकानेर सार संक्षेप न्यूज़... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210620 WA0193 बीकानेर सार संक्षेप न्यूज़... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210620 WA0206 बीकानेर सार संक्षेप न्यूज़... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20210620 WA0181 बीकानेर सार संक्षेप न्यूज़... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News