ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 148 कई इमारतें गिरने के कगार पर, कौन लेगा सुध! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में अनेक इमारतें गिरने के कगार पर है। जिला प्रशासन द्वारा हर साल कार्रवाई भी होती है, लेकिन हालात सुधर नहीं पाए है। जस के तस है। कुछ इमारतें पुरानी हो चुकी है तो किसी नई इमारत में घटिया सामग्री का बेशुमार तरीके से इस्तेमाल हुआ है। कचरा भरा हुआ है। आज इमारत गिरी उसके जिम्मेदार कौन है? इसमें मारे गए या घायल हुए लोग तो शायद पहले से ही कोरोना से जूझ रहे होंगे। कुछ कोरोना शांत हुआ तो ये कमाने निकले। अब परिवारों पर नई मुसीबत आ गई। जिला प्रशासन को चाहिए क़ि वह बीकानेर में नाकारा हो चुकी और कमजोर इमारतों को गिराए। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती है अब केवल खानापूर्ति होगी, निर्माण में घटिया सामग्री काम में ली जायेगी तो हादसे होंगे। अब मानसून की दस्तक हो चुकी है। गंगाशहर रोड बिल्डिंग गिरने के मामले में अभी तक 3 की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार पांच घायलों में चुनीलाल पुत्र अमरचंद मेघवाल उम्र 28 वर्ष निवासी पुराना बस स्टेण्ड के आगे भीनासर,इरशाद पुत्र मो इकबाल उम्र 30 वर्ष कादरी कॉलोनी,छोटा रानीसर बास,फिरोज पुत्र महबूब अली उम्र 22 वर्ष कादरी कॉलोनी,अर्जुन पुत्र आसूराम उम्र 30 वर्ष कादरी कॉलोनी,मो रफीक बिहार निवासी हॉल घडसीसर घायल हुए है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस हादसे में ओर कुछ जने घायल हुए है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही घायलों को निकालकर एम्बूलेंस से अस्पताला पहुंचाया। इस दौरान अस्पताल ले जाते समय तीन जनों ने दम तोड़ दिया। गंगाशहर पुलिस और स्थानीय पार्षद सहित अनेक मोहल्लेवासी पहुंचे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये सभी मजदूर है और यहां निर्माण कार्य में लगे हुए है।


Share This News