ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड ने स्वीकृत किए थे 70 लाख
Thar पोस्ट। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में 50 बेड का नया जनरल वार्ड, डाॅक्टर ड्यूटी रूम, नर्सिग ड्यूटी रूम, ओपीडी एवं जनरल टाॅयलेट का निर्माण होगा। यह कार्य ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत 70 लाख रुपये की राशि से करवाए जाएंगे।
जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में 104 बेड स्वीकृत हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान और अधिक बेड की आवश्यकता महसूस की गई। नया वार्ड बनने से इस जरूरत को पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नवीन वार्ड आधुनिक साज सज्जा के साथ बनाया जाएगा। इसका उपयोग कोरोना तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद अस्पताल की बेड क्षमता बढ़कर 154 हो जाएगी। नया बेड एनआरएचएम के माध्यम से बनाया जाएगा।
एनआरएचएम के अधिशाषी अभियंता राजाराम सोनी ने बताया कि नवीन वार्ड एवं अन्य निर्माण कार्यों के नक्शे तैयार कर लिए गए हैं तथा शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी।
बटुक भैरव जयन्ति रविवार को
तीन दिवसीय भैरव अनुष्ठा शुरू Thar पोस्ट बीकानेर। बटुक भैरव जयन्ति के उपलक्ष में बारह गुवाड़ चौक स्थित भैरव दरबार में भैरव अनुष्ठान शुरू हुआ। राधे ओझा ने बताया कि भैरव साधक प.प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ द्वारा भैरव नाथ के मूल मंत्र ‘ॐ ह्री बटुकाय आप दुधारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्री ॐ’ द्वारा दुग्ध से अभिषेक कर दूध गुड़ की अमृत मदिरा तथा इमरती कचौड़ी,दही बड़ा व पंच मेवा का भोग लगाया गया। अक्षत से भैरव यंत्र का निर्माण कर उनकी पूजा की गई।
राधे ओझा ने बताया कि तीन दिवसीय अनुष्ठान रविवार बटुक भैरव जयन्ति तक चलेगा। इस दौरान कुल 15001भैरव अष्टोत्तर शतनाम पाठ,स्वर्णकृष्ण भैरव मन्त्र का पंडितों द्वारा जाप,भैरव के 108 नामों से केशर चन्दन चावल व पुष्प से भैरव नाथ के अंगों की पूजा,पात्र स्थापना पूजा,यंत्रों की विशेष पूजा होगी तथा रविवार को तेलाभिषेक, श्रृंगार के पश्चात हवन होगा।
शनिवार को भैरव अनुष्ठान के बीच भैरव भजनों,भैरव कष्ट हरम तांडव स्तोत्र गायन तथा स्तुति वंदना के अलावा छोटुजी ओझा कृत ‘भैरुं तुम्बड़ी’ का गायन होगा।