ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210618 WA0179 बज्जू के दौरे पर रहे उच्च शिक्षा मंत्री भाटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210618 WA0174 बज्जू के दौरे पर रहे उच्च शिक्षा मंत्री भाटी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को बज्जू दौरे पर रहे।इस दौरान उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में कोविड के विरुद्ध वेक्सीनेशन की प्रभावी व्यवस्था की गई है। आमजन समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि सांखला फाटा बज्जू सड़क का टेण्डर हो गया है। शीघ्र ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे समयबद्ध कार्य पूर्ण हो सके।
उच्च शिक्षा मंत्री ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि कोविड संक्रमण काल में जो बच्चे अनाथ हुए है, उनके पालन-पोषण के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। भाटी ने बज्जू में 15 लाख लागत की एम्बुलेंस के चाबी डॉक्टर शिवराज सिद्ध को सौंपी। भाटी ने बज्जू एंबुलेंस के संचालन के लिए जन प्रतिनिधियों को आह्वान किया। इस दौरान बज्जू सरपंच मोहन लाल गोदारा ने कहा कि मंत्री भाटी के सहयोग बज्जू में कॉलेज के साथ पंचायत समिति बनी आदि अनेक विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे है।इस दौरान बीसीएमओ डॉक्टर अनिल कुमार वर्मा,उपखंड अधिकारी जयपालसिंह राठौड़,तहसीलदार बाबुलाल,गणपतराम खीचड़ बाबुलाल बेनीवाल,मांगीलाल पुनिया,व्यापारमंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,राजाराम भादू मौजूद रहे।

Tp news श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए धूमावती जयंती के अवसर पर धूमावती माता के चरण धुलवाकर संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में माता का पूजन किया गया । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि वर्तमान में जारी कोरोना महामारी के कारण इस बार वृद्ध माताओं को धूमावती जयंती पर आमंत्रित नहीं किया गया है और केवल एक माता को बुलाकर विधि विधान से उनका पूजन कर भेंट सामग्री प्रदान की गई । पंडित घनश्याम आचार्य ने धूमावती माता की पौराणिक कथा का वाचन करते हुए धूमावती जयंती की महत्ता पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, अनिल शर्मा, घोटूलाल परिहार आदि उपस्थित हुए ।


Share This News