ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210618 WA0114 महिलाओं से जुड़े इस विषय को लेकर होगी संगोष्टि Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कुलपति विनोद कुमार सिंह ने किया अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन

Thar पोस्ट। बीकानेर में एमजीएसयू के सेंटर फॉर विमेंस स्टडीज के बैनर तले इतिहास के पन्नों से भारत में महिलाओं के सामाजिक पार्श्वीकरण विषयक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 23 जून को किया जाएगा। संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव श्री संजय धवन व सेंटर की डायरेक्टर, डॉ मेघना शर्मा द्वारा कुलपति सचिवालय में किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कालीकट विश्वविद्यालय, केरल के यूनिटी वूमंस कॉलेज के इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगी जिसमें देश विदेश के विद्वान हिस्सा लेंगे। आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में बीजवक्ता की भूमिका ख्यात इतिहासकार प्रो. तेजकुमार माथुर द्वारा निभाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जम्मू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर विश्वरक्षा, लंदन से ग्लोबल संस्थाओं की गुडविल राजदूत ज्योतिर्मया ठाकुर, कनाडा से नरीन दाट सुक्राम, कानपुर से स्त्री विमर्श लेखिका डॉ. हरमीत कौर भल्ला व रोहतक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भूपसिंह गौड़ मंच से अपने विचार रखेंगे।


Share This News