Thar पोस्ट, नई दिल्ली। अब खाने के तेलों में गिरावट आएगी। पिछले एक सालों से खाने के तेलों के दाम आम आदमी की पहुँच से बाहर है। अब आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि भोजन तेलों के दाम गिरने शुरू हो गए हैं। केन्द्र सरकार ने हाल ही में कहा कि पिछले एक महीने में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो गई है। कुछ मामलों में यह गिरावट करीब 20 फीसदी है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनकि वितरण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, भारत में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट का रुझान दिख रहा है। एक महीने से खाद्य तेल की कीमतें घट रही हैं। कुछ तेल की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कुछ मामलों में यह गिरावट लगभग 20 प्रतिशत तक है इस बारे में सरकार ने कहा कि 7 मई को पाम तेल की कीमत 142 रुपये प्रति किलोग्राम थी और अब यह 19 फीसदी की गिरावट के साथ 115 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.इसी तरह, सूरजमुखी तेल की कीमत 16 फीसदी गिरकर 157 प्रति किलोग्राम हो गई है, जो 5 मई को 188 रुपये प्रति किलोग्राम थी. सोया तेल की कीमत 20 मई को 162 रुपये प्रति किलोग्राम थी और अब मुंबई में यह घटकर 138 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सरसों के तेल के मामले में, 16 मई, 2021 को कीमत 175 रुपये प्रति किलोग्राम थी. अब, यह लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ घटकर 157 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.” मूंगफली तेल की कीमत जो 14 मई को 190 रुपये प्रति किलो थी, वह गिरकर 174 रुपये प्रति किलो हो गई है.वनस्पति की कीमत 2 मई को 154 रुपये प्रति किलोग्राम से आठ प्रतिशत घटकर 141 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।