ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 127 देह व्यापार- होटल संचालक और एक युवती गिरफ्त में, पुलिस को भेजा बोगस ग्राहक बनाकर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अपराध की दुनिया में अब महिलाओं की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। जोधपुर शहर में ताज़ा मामले के अनुसार बासनी कृषि मंडी के नजदीक एक होटल में पुलिस ने शाम को रेड देकर देह व्यापार में होटल संचालक और एक युवती को वहां पर पीटा एक्ट में हिरासत में लिया। अब दोनों से पड़ताल की जा रही है। इस होटल में काफी समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थी। एसीपी(पश्चिम) नूर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बासनी कृषि मंडी के पास में नसरानी होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस पर एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। इस सिपाही ने होटल में जाकर देह व्यापार के लिए सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद उसने पहले से तैयार पुलिस टीम को मैसेज भेजा। मैसेज मिलते ही एसीपी नूरमोहम्मद, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी, महिला थाना पश्चिम प्रभारी मुक्ता पारिक एवं पुलिस जाब्ता वहां पर पहुंचा। एसीपी ने बताया कि होटल संचालक मूलत: सीकर निवासी सुरेंद्र है। उसने यह होटल चार साल पहले किराए पर ली थी। वह रिशेप्शन पर बैठा था और सिपाही ने उससे ही बात की थी। पुलिस जाब्ते ने होटल में रेड देकर एक कमरें से हरियाणा की युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस पर इनके खिलाफ अब पीटा की कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। युवती अविवाहित है। संदेह है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर उक्त गतिविधियां चला रहा था।


Share This News