Thar पोस्ट। राकस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों की शुरुआत हो गई है ।बीकानेर में 12 पार्षदों को मनोनीत किया है। आज मनोनीत हुए पार्षद में जावेद खान, मनोज किराडू, आजम अली, नितिन वत्सस, अभिषेक गहलोत, किशन लाल तंवर, शशि कला राठौड़, मोहम्मद असलम, राजेश आचार्य, प्रदीप कुमार नायक, निर्मला बलवेश चांवरिया, विनोद कोचर को नियुक्त किया गया है राज्य सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं, परिषदों में सदस्यों को मनोनीत किया है। बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर 13 नगरपालिकाओं, 2 नगर परिषदों, सहित बीकानेर नगर निगम में इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।