ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 115 ब्लैक फंगस के मिल चुके है इतने रोगी, तीसरे वार्ड की दरकार! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में ब्लैक फंगस के रोगियों का मिलना जारी है। पीबीएम अस्पताल में बने दो वार्ड में अब तक सौ से ज्यादा रोगी भर्ती हो चुके हैं, जिसमें 16 की मौत हो गई। अस्पताल को दो वार्ड के बाद तीसरे वार्ड की जरूरत पड़ने लगी है।पीबीएम अस्पताल के ईएनटी प्रोफेसर डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में अब तक 104 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। पचास से अधिक रोगियों का ऑपरेशन होने के बाद लगातार इलाज चल रहा है। इनमें अधिकांश की हालत अब ठीक है। बीकानेर में अब तक 16 मौत ब्लैक फंगस के कारण हुई है। इन सभी के इलाज में देरी होने से फंगस दिमाग तक पहुंच गया था।अस्पताल में फंगस रोगियों की संख्या में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका बनी हुई है। सोमवार को दो नए रोगियों को भर्ती करने के बाद भी कुछ रोगियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। लक्षणों के आधार पर तय है कि यह संख्या अब 110 तक पहुंच सकती है।


Share This News