IMG 20210612 WA0273 एसकेआरएयू के संस्थापक सदस्य रहे डॉ. पुरोहित का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य रहे डॉ. सुरेंद्र कुमार पुरोहित का शुक्रवार को निधन हो गया। डॉ. पुरोहित 83 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे तथा राजकीय हल्दीराम मूलचंद कार्डियोवैस्कुलर सेंटर में इलाजरत थे। शनिवार को जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. पुरोहित के निधन पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरपी सिंह, विशेषाधिकारी इंजीनियर विपिन लड्ढा सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. पुरोहित 53 वर्ष राजकीय सेवाओं में रहे तथा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना में उनकी प्रभावी भूमिका रही।


Share This News