ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 88 चयनितों को गृह जिले की प्राथमिकता मिले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नवनियुक्त कनिष्ठ सहायक भर्ती 2018 में जिला आवंटन में संशोधन कर सभी चयनितों को गृह जिले में पुनः आवंटन की मांग की गई है। प्रदेशाध्यक्ष गिरिजाशंकर आचार्य की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है क़ि कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 2018 में भर्ती प्रक्रिया से पूर्व अभ्यर्थियों से विभाग एवं जिला दोनों प्राथमिकताएॅं मांगी गई थी परंतु प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विभाग आवंटन कर, जिला आवंटन कार्यवाही विभागीय स्तर से पूर्ण की करवाई गई परन्तु जिलेवार सीटों का आवंटन नहीं दिखाया गया जिससे हजारों नवनियुक्त अपने गृह जिले से 600-700 किलोमीटर दूर पदस्थापित हो गए है।
भर्ती से आहत नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग से पुनः जिला / विभाग आवंटन किए जाने का आदेश करवाने का श्रम करावें जिसमें चयनितों को गृह जिले की प्राथमिकता प्रदान की जाए, ताकि सभी चयनित गृह जिले में पदस्थापित हो सके।


Share This News