IMG 20210611 WA0105 कांग्रेस: पेट्रोल और डीजल की दरों के विरोध में प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की दरों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की दरे लगातार बढ़ रही है बढ़ने का प्रभाव आमजन पर दिखने लगा है महँगाई बढ़ने लगी है कोरोना महामारी के इस संकट में रोजगार के साधन खत्म होते जा रहे है लोगो को अपनी आजीविका चलाने में परेशानी हो रही है उसमें ये पेट्रोल डीजल की मार से आमजन त्रस्त हो रहा है उसके बावजूद भाजपानीत मोदी सरकार को इससे कोई सरोकार नही उनका एक मात्र लक्ष्य अपने पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने का है।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि आज बीकानेर के प्रत्येक पेट्रोल पंप कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और कांग्रेसजनों ने बढ़ती दरो को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की
नोखा रोड पेट्रोल पंप पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया के नेतृत्व में गाड़ो पर मोटरसाइकिल को बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया दिलीप बांठिया ने कहा कि अगर पेट्रोल डीजल की बढ़ती दरे काबू में ना आई तो आने वाले समय मे गाड़िया कबाड़ में खड़ी करनी पड़ेगी क्योकि आमजन में इतना महंगा पेट्रोल डीजल लेने की ताकत नही बचेंगी
बांठिया के नेतृत्व में धनराज गोदारा,करण चौधरी,जगदीश कड़वासरा, रितेश सेवग पीयूष जोशी, अजित शर्मा मौजूद थे। डूडी पेट्रोल पंप पर महासचिव ललित तेजस्वी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेमरत्न जोशी उर्फ पट्टू जोशी के नेतृत्व में सचिव मनोज किराडू,शिव गहलोत, विजय आचार्य,आशादेवी स्वामी, अभिषेक डेनवाल,शिवजी स्वामी, रविकांत वाल्मीकि, सहित कांग्रेसजनों मौजूद थे ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर के नेतृत्व में गंगाशहर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया जिसमें गजेंद्र सिंह सांखला, राहुल जादुसांगत, जयदीप सिंह जावा, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, मुमताज़ शेख, पार्षद पारस मारू, सुनील सुथार, मनोज चौधरी सहित कांग्रेस जन शामिल थे यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरुण व्यास के नेतृव में जैसलमेर रोड पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया जिसमें धनपत चायल, फरमान कोहरी, प्रदीप शर्मा, जितेंद जोशी, सुनील सारस्वत, नारायण स्वामी विष्णु साध मोजुद थे
ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कछावा नेतृव में रानी बाजार पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन एनुल अहमद कादरी, सुनीता गौड़, मुमताज़ बानो, प्रियंका गहलोत, आदि शामिल थे
ब्लॉक अध्यक्ष् आनद सिंह सोढा के नेतृतव में अम्बेडकर सर्किल पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन किया गया जिसमें सुरेंद्र डोटासरा, सुभाष स्वामी, नंदलाल जावा, सरदार अमरीक सिंह, प्रफुल हटिला, वसीम फिरोज अब्बासी, शामिल थे ब्लॉक अध्यक्ष् मगन पनेचा के नेतृत्व उदरामसर बायपास पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया जिसमें सोहन चौधरी, आदू राम भाटी, हजारी देवड़ा, गजानंद शर्मा, पार्षद कुसुम भाटी,गिरिराज सेवग भीखराम मेघवाल सहित कांग्रेस जन मौजूद थे
इसके अलावा जिला कांग्रेस के साथ जुड़े संगठनों ने भी अलग अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए।


Share This News