ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 74 बीकानेर सहित अन्य जिलों में पलटेगा मौसम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में 12 जून से मौसम पलटेगा। सूबे के उत्तरी भागों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां होगी। जिससे तापमान में हल्की गिरावट होने से हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 12 जून से एक बार पुन: प्री मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 12-14 जून को कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में तीव्र थंडरस्टोर्म के साथ अचानक तेज हवाएं 40-50 Kmph व बिजली चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम अभी भी अगले तीन-चार दिन शुष्क बना रहेगा।


Share This News