IMG 20210604 175156 मुरलीधर व्यास नगर में होगा विकास, समिति गठित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पुष्यान्नद आश्रम के पास गोचर भूमि में एक बैठक आयोजित कर कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। विजय आचार्य नेे बताया कि स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में गोचर भूमि में आयोजित आम सभा में  कॉलोनी के सर्वांगीण विकास के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया। इसके लिए भरत थानवी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। आम सभा में उपस्थित समस्त निवासियों ने  डॉ.विजय आचार्य को अध्यक्ष पद के लिए व उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए जितेंद्र जोशी और रासबिहारी जोशी के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसे  ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। अध्यक्ष डॉ विजय आचार्य ने कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। 1)डॉ. गिरिराज हर्ष(वरिष्ट उपाध्यक्ष)2)श्री राजकुमार चूरा(उपाध्यक्ष)3)श्री शिव कुमार व्यास(उपाध्यक्ष)4)श्री सुशील मत्तड़(मंत्री)5)श्री श्रीचंद बिश्नोई (मंत्री)6)श्रीमती संतोष परिहार(महिला मंत्री)7)श्री सुरेश व्यास “कुकू”(संगठन मंत्री)8)श्री राजेश आचार्य(संगठन मंत्री)9)श्री महेश श्रीमाली(कार्यालय मंत्री)10)श्री उमाकांत व्यास(संयुक्त सचिव)11)श्री मिश्री लाल मेघवाल(संयुक्त सचिव)प्रथम विस्तार सूची के अतिरिक्त विभिन्न प्रकोष्ठों की भी घोषणा की गई। 


Share This News