ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 8 शिक्षा विभाग ने जारी किया वार्षिक कलेन्डर, नया सत्र 15 जून से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar post शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए इयरली कलेंडर जारी कर दिया है। इस बार नया सत्र पंद्रह जून से शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो दस से 23 दिसम्बर 2021 तक हाफ इयरली और 9 से 25 अप्रैल 2022 तक फाइनल एग्जाम होंगे। हालांकि पिछले दो साल से शिक्षा विभाग एग्जाम की डेट्स तो घोषित कर रहा है लेकिन कोरोना के कारण बच्चे बिना एग्जाम ही प्रमोट हो रहे हैं।माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने शिक्षा सचिव को भेजे वार्षिक कलेंडर में दीपावली की छुट्टियां इस बार 3 नवम्बर से 13 नवम्बर तक होगी जबकि सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक होगी। गर्मी की छुट्टियां 17 मई 22 से 30 जून 22 तक होगी। एनुअल एग्जाम का रिजल्ट नए सेशन में 30 अप्रैल 22 को घाेषित होगा।
इस बार तीन महीने छुट्‌टी
वैसे तो स्कूल्स में बच्चों के लिए पिछले डेढ़ साल से छुटि्टयां चल रही है लेकिन नए सत्र में तीन महीने की छुटि्टयां पहले से निर्धारित है। इस बार 275 दिन का ही कार्य दिवस है जबकि 90 दिन अवकाश रहेगा। इस बार शैक्षिक सम्मेलन के लिए जिला स्तर पर 24 व 25 सितम्बर को तथा राज्य स्तर पर 29 व 30 नवम्बर को अवकाश रहेगा। वाकपीठ् के लिए 23 से 28 जुलाई के बीच दो दिन ओर 17 से 22 फरवरी 22 के बीच दो दिन अवकाश रहेगा।
इस बार कब खुलेंगे स्कूल
शिक्षा विभाग ने अभी 6 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। सात जून से स्कूल बच्चों के लिए तो शुरू नहीं होंगे लेकिन टीचर्स को जाना पड़ेगा। अब नया सत्र 15 जून से शुरू करने की व्यवस्था के बाद यह असमंजस हो गया है कि टीचर्स को स्कूल 7 जून से जाना है या फिर 15 जून से।


Share This News