IMG 20201004 005550 कांग्रेस : इस खबर पर है प्रत्येक की नज़र! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट जयपुर। सूबे की राजधानी जयपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चालू माह या अगले माह तक आ सकती है सूची। इस पर मंथन जारी है। जिलाध्यक्ष के दावेदारों के संभावित नाम भी आ गए है। ताज किसके सिर होता है यह कहना अभी कुछ जल्दबाजी होगी। कांग्रेस में अब बदलते मौसम में राजनीती गरमाने लगी है। चाहे दो मंत्रियों में तनातनी का मामला हो या अध्यक्ष की घोषणा का मामला। अब राजनीती करना भी पहले जितना आसान नहीं रहा। वैसे राजनीती के गलियारों से निकल कर आ रही खबरों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ता की सक्रियता, पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन मंथन हो रहा है। वैसे संभावित नाम यह है।

  • जयपुर शहर से आरआर तिवाड़ी,सीताराम अग्रवाल और MLA रफीक खान दावेदार।
  • जयपुर देहात से MLA गोपाल मीणा, मनीष यादव और संदीप चौधरी दावेदार।
  • बीकानेर शहर से अनिल कल्ला, राजकुमार किराडू, रवि पुरोहित और अरविंद मढ़ा दावेदार।
  • बीकानेर देहात से शिवलाल गोदारा, मंगलाराम गोदारा, विशनाराम सिहाग, सुशीला सींवर और गोविंद गोदारा दावेदार।
  • नागौर से MLA मंजू मेघवाल के अध्यक्ष बनने के आसार।
  • चुरू से पुसाराम गोदारा,प्रताप पुनिया,रफीक मंडेलिया,वीरेंद्र पुनिया और रणजीत सातड़ा दावेदार।
  • झुंझुनूं से दिनेश सुंडा, विनोद पुनिया,मोहर सिंह सोलाना और प्रवीण कटेवा है दौड़ में।
  • श्रीगंगानगर से बलकरण बराड़, परमजीत सिंह रंधावा,जगदीशचंद्र जांगिड़, अंकुर मिगलानी दावेदार।
  • हनुमानगढ़ से शबनम गोदारा,अशोक चौधरी, सोहन ढिल्लों और कृष्ण नेहरा दावेदार।
  • अजमेर शहर से हेमन्त भाटी,कमल बाकोलिया और गोपाल बाहेती दावेदार‌।
  • अजमेर देहात से राकेश पारीक, महेंद्र गुर्जर और रामचंद्र चौधरी दावेदार।
  • पाली से शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, अजित दर्द और प्रकाश सांखला।
  • अलवर से योगेश मिश्रा, कृष्णमुरारी गंगावत, अजित यादव और राजेंद्र गडुरा है दावेदार।
  • दौसा से कमल मीणा, अजित महुआ और रामनिवास गोयल है दावेदार
  • टोंक से रामविलास चौधरी, लक्ष्मण गाता,सईद सऊदी और किशनलाल फगड़िया दावेदार
  • जालौर से श्रवण सिंह राठौड़,मंजू मेघवाल और भंवरलाल मेघवाल दावेदार
  • सिरोही से हरीश पड़िहार,राकेश रावल राकेश रेबारी और हरीश राठौड़ दावेदार
  • भीलवाड़ा से हंगामीलाल मेवाड़ा और चेतन डीडवानिया है दावेदार
  • बाड़मेर से हरीश चौधरी मौजूदा अध्यक्ष फतेह खान को करना चाहते है रिपीड
    हालांकि गफ्फूर खान भी है बाड़मेर से दावेदार
    जैसलमेर से बेटी अंजना मेघवाल को विधायक रूपाराम बनाना चाहते हैं अध्यक्ष पर मंत्री सालेह मोहम्मद पोकरण के किसी ब्राह्मण या SC चेहरे के है पक्ष में।
  • जोधपुर शहर से फिर से मुस्लिम और देहात में SC चेहरे को मौका मिलेगा

Share This News