ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 185 अब राजस्थान होगा अनलॉक, नई गाइड तैयार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। कोरोना अब शांत हो गया है। लेकिन अब और सतर्क रहना है। कोरोना के हालात नियंत्रण में होतेे देख राजस्थान सरकार भी 1 जून से मिनी अनलॉक की तैयारियों में है। प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे आ गई है, वहां संक्रमण कम है ऐसे में अनलॉक में दिक्कत नहीं है। 1 जून से मिनी अनलॉक ही होगा, जिसमें मौजूदा दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने के अलावा बाजार में कुछ और दुकानों के खोलने की अुनमति दी जा सकती है। मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को व्यापार, आवागमन में छूट देने की मांग की है। गृह विभाग ने अनलॉक की गाइडलाइन तैयार कर ली है। आज अनलॉक की गाइडलाइन को मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद देर शाम तक जारी किया जाएगा। प्रदेश में 8 जून तक लॉकडाउन है, इसलिए बहुत ज्यादा छूट मिलने के आसार कम हैं लेकिन मिनी अनलॉक के तहत जिन 21 जिलों में जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे हैं वहां कुछ ज्यादा छूट देने पर विचार किया जा सकता है। राजस्थान में 17 अप्रैल से ही बाजार बंद हैं, केवल राशन, खाद्य सामग्री, मेडिकल,दूध, फल सब्जी और मंडी के अलावा सब कुछ बंद है। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार अनलॉक के पहले फेज में रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी। किराना और खाद्य साामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढऩा तय है। किराना दुकानों का समय सुबह 6 से 11 है, जिसे शाम 5 बजे तक बढ़ाया जा सकता है। कम भीड़ वाली दुकानों को अनुमति मिलेगी।
मिनी अनलॉक के तहत पहले फेज में एक्सपट्र्स ने कुछेक बंदिशें ही हटाने का सुझाव दिया है, इसके आधार पर ही गाइडलाइन तैयार की गई है। पहले से जिन दुकानों और गतिविधियों को छूट मिल रही हैं उनकी संख्या में और बढ़ोतरी की जाएगी। 8 जून के बाद ज्यादा छूटें मिलेंगी। प्रदेश के 21 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे आ गई है। इन जिलों में कुछ अतिरिक्त छूटें मिलने की संभावना है। अजमेर, नागौर, झालावाड़, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, भरतपुर,धौलपुर, दौसा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, बाड़मेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चितौडग़ढ़, राजसमंद जिलों में कारोना संक्रमण की दर कंट्रोल में है।
आवागमन पर रोक हट सकती है, निजी वाहनों को अनुमति संभव
अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है।गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी।गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकानों को खोलने की मंजूरी तय है। इनके साथ पंखा, ्रष्ट, कूलर रिपेयरिंग की दुकानों को भी अनुमति मिलना तय है। कई व्यापारिक संगठन भी इसकी मांग कर रहे थे।जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप।
किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों के खुलने का समय बढऩा तय।
रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।खाद, बीज और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़ी दुकानें और वर्कशॉप का समय बढ़ेगा।
निजी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल लेने का समय बढ़ेगा।
निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति संभव।
ये बंद रहेंगे।स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट्स, लाइब्रेरी बंद रहेंगे।
सिनेमाघर,मल्टीप्लेक्स, थियेटर, जिम, स्वीमिंग पूल्स,पब्लिक पार्क, स्टेडियम बंद रहेंगे।शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे, बाजार में चुनिंदा दुकानों को छोड़ बंद रहेंगी।होटल, रिसोर्ट बंद रहेंगे।
शादी समारोहों पर पाबंदी जारी रहेगी, घर पर शादी में 11 लोगों से ज्यादा नहीं आ सकेंगे।पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा।पूरे प्रदेश में एक साथ अनलॉक या संक्रमण दर के आधार पर छूट, इस पर सीएम करेंगे फैसला
प्रदेश में 8 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की गाइडलाइन में ही 1 जून से अनलॉक का जिक्र किया गया है। उस वक्त सरकार की रणनीति चुनिंदा जिलों में अनलॉक की शुरुआत करने का था। अब सरकार ने रणनीति बदल दी है, अब कंटेन्मेंट जोन को छोडक़र सभी जिलों में अनलॉक लागू करने का सुझाव दिया गया है। इस पर आज ही मुख्यमंत्री स्तर पर फैसला होगा कि पूरे प्रदेश में एक तरह की छूट मिलती है या संक्रमण रेट के हिसाब से अनलॉक होता है


Share This News