ताजा खबरे
चुनाव : शहरी परकोटे में तीज त्योहार की रंगत पर चुनावी तड़का ? कल उमड़ेगी भीड़ तो फिर ‘आज की रात’रामदेवरा मेलार्थियों के लिए 10 सितंबर से लगेगा शिविरबिजली बन्द रहेगी, 3 घण्टे कटटिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’
IMG 20210529 144438 कोरोना से लड़ाई में काम आ रहा है ऊंट ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। रेगिस्तान का जहाज ऊंट आज भी जीवट रेगिस्तानियों का संबल बना हुआ है। बात चाहे बॉर्डर पर सुरक्षा की हो अथवा गांव में आजीविका की। कोरोना काल में भी ऊंट बड़ा सहयोगी बनकर सामने आया है। भीषण गर्मी में ऊंट का खास सहयोग मिल रहा है। पूनरासर गाँव में …मेरा ऑंगन,मेरा गांव रहे स्वस्थ इसकी छांव की आवाज घर-घर, मोहल्ले-मोहल्ले, गांव-गांव तक ऊंट के जरिये पहुंचाईं। राउमावि, पूनरासर के डॉ.विनोद चौधरी (शारीरिक शिक्षक) ने बताया कि सरकार द्वारा चलाया गया यह अभियान मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी को लेकर..कोरोना की धूप हटानी है, गांव की छांव लौटानी है कि आवाज घर-घर मोहल्ले-मोहल्ले से लेकर पुरे गांव में ऊंट व ऊंटगाड़े पर स्काउट के छात्र राकेश नाथ,पवन स्वामी व स्काउट मास्टर डाॅ.विनोद चौधरी ने ऊंट के उपर धत्तू स्पिकर के माध्यम से अपनी बुलंद आवाज के द्वारा पुरे गांव के लोगों को कहां की आप स्वयं भी जागरुक हों, बच्चों को घरों में सुरक्षित रखते हुए, परिवार और समाज को भी जागरूक करें। कुछ दिन तक आप सार्वजनिक चौक-चोकी-चौराहे पर ताशपत्ती व हथाईं बन्द करें। घर पर रहें, सुरक्षित रहें,मास्क लगाना न भूलें,कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।यह महामारी कब किसको संक्रमित कर जायें यह किसी को मालूम नहीं। पूनरासर मन्दिर के पुजारी श्री मोतीलाल बोथरा ने इस जागरूकता फैरी की सराहना करते हुए डॉ विनोद चौधरी का तालियां बजाकर अभिनंदन व स्वागत किया।डा विनोद चौधरी का कहना है कि पूनरासर के लोंग पुर्ण रुप से इस अनुशासन पखवाड़े का पालन कर रहें हैं।ऊंट व ऊंटगाड़े पर स्काउट के द्वारा लगाईं गई इस जागरूकता फैरी से काफी लोंग व युवा अनुशासित हुए हैं।इस फैरी की गांव के सभी लोगों ने सराहना की।मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी को निभाना है गांव को सुरक्षित बचाना है।

IMG 20210529 WA0142 कोरोना से लड़ाई में काम आ रहा है ऊंट ! Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News