ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210528 WA0161 केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जूनागढ़ मंडल द्वारा कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कुल 7 वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन किया गया जिसमें फोर्ट डिस्पेंसरी और कोविड वैक्सीनेशन केंद्र में ठंडी छाछ तथा श्रीखंड वितरण,रोशनीघर क्षेत्र के सामुदायिक केंद्र में बच्चों को केक-पेस्ट्री का वितरण तथा फड बाजार क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था इत्यादि कार्य शामिल रहे।जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कुल 7 वर्ष और द्वितीय कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलों के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अनेक प्रकार के सेवा कार्य संपादित किए जा रहे हैं जिसमें सामाजिक जागरूकता, फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरण, पौधारोपण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान शिविर, फल वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे, वृद्धजनों एवं असहाय लोगों की सहायता,आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण,स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं।भाजपा जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ सेवा ही संगठन के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां विनम्रता एवं समर्पणपूर्वक आयोजित की जा रही है।सेवा कार्यों की कड़ी में राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी स्वास्थ्य केंद्र और कोविड वैक्सीनेशन केंद्र में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीनेशन दल को भीषण गर्मी और नौतपा के मौसम को देखते हुए ठंडी छाछ और श्रीखंड का वितरण कर उनके सेवा कार्य हेतु उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, मंडल आईटी संयोजक और पार्षद प्रत्याशी श्याम मोदी उपस्थित रहे।

सेवा कार्यों की श्रृंखला में ही भाजपा जूनागढ़ मंडल महामंत्री शिव मेघवाल और मंडल उपाध्यक्ष चेतन पंवार द्वारा रोशनी घर चौराहा स्थित सामुदायिक केंद्र क्षेत्र में छोटे बच्चों को केक और पेस्ट्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल मीडिया संयोजक कपिल स्वामी भी उपस्थित रहे।मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के सहयोग से भीषण गर्मी और नहरबंदी के कारण हुई पानी की समस्या के निवारण हेतु फड बाजार क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था भी की गयी ।


Share This News