ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 171 कोरोना से उखड़ रही साँसें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना से लोगों की साँसें उखड रही है। बीकानेर में भी मौतों का आंकड़ा लगातार जारी है। हालात यह है कि प्रतिदिन 10 के करीब मौते हो रही है। शुक्रवार को जिले के श्रीडूंगरगढ़ में तीनों ने हडक़ंप मचा दिया है। पिछले काफी दिनों के बाद एक साथ तीन मौतें सामने आई है। गांव में 25 वर्षीय युवक की मौत से मातम छाया है और मौत का कारण पोस्ट कोविड से जुड़ा है। गांव के युवक लेखनाथ पुत्र नारदानाथ सिद्ध 14 मई को कोरोना पॉजिटिव आया था तथा उपचार के बाद 23 मई को युवक ने कोरोना से जंग जीत ली थी और उन्हें नेगेटिव बताते हुए चिकित्सालय से घर भेज दिया गया था। घर पहुंचने के बाद 24 को उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। जिन्हें श्रीडूंगरगढ़ में दिखाया गया तो दवाईयों से शाम 5 बजे तक आराम आया परन्तु देर रात पुन: पेट मे दर्द उठा। 25 को सुबह बीकानेर जीवनरक्षा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया एवं वहां पर स्थिति नियंत्रण में नहीं आने पर उन्हे 26 को पीबीएम अस्पताल में रैफर किया गया जहां 27 मई उनका निधन हो गया। बताया जा रहा कि कोरोना संबधी दवाईयों के कारण उनकी किडनी संबधी दिक्कतें हो गई थी एवं उस पर पुन: नियंत्रण नहीं पाया जा सका। कोविड नेगेटिव होने के कारण सामान्य ढंग से अंतिम संस्कार गुरूवार को गांव में ही कर दिया गया है। लेकिन गांव के 25 वर्षीय युवक का निधन कोरोना से ठीक होने के बाद भी हो जाने के कारण पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना से पहले उन्हें कोई बिमारी नहीं थी।


Share This News