ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 136 ब्रह्मलीन शिवबाड़ी महंत सोमगिरि महाराज के आवास, पूजा कक्ष, स्टोर को देवस्थान विभाग ने कब्जे में लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत एवं अधिष्ठाता सोनगिरी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद यह पद रिक्त हो गया है। देवस्थान विभाग के अधीन होने के कारण इस मंदिर के महंत का आवास, पूजा कक्ष, स्टोर व अन्य सामान उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। 2 जून को ब्रह्मलीन सोमगिरि महाराज का षोडशोपचार पूजन होगा।इसी दिन राज परिवार के सदस्य के साथ ही अन्य मठों के साधु-संत नए महंत की घोषणा करेंगे। नए महंत की घोषणा होने के बाद उसके प्रस्ताव देवस्थान विभाग को भेजे जाएंगे। विभाग इन्हें राज्य सरकार को भेजेगा। उसके बाद अधिकृत रूप से लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत की घोषणा की जाएगी।देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओपी पालीवाल का कहना है कि यह एक प्रक्रिया है। महंत के मुख्य कक्ष, स्टोर एवं अन्य सामान को सील किया गया है जिसे नए महंत की नियुक्ति के साथ ही खोल दिया जाएगा। पूजा के लिए विभाग ने अपनी तरफ से पुजारी भी नियुक्त कर दिया है।


Share This News