ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210522 WA0196 ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी ने किया महात्मा गांधी रसोई सेवा का अवलोकन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा डागा चौक स्थित सती माता बगीची में संचालित महात्मा गांधी रसोई सेवा का शनिवार को अवलोकन किया।
इस दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रतिकूल परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना सराहनीय कार्य है। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद लोगों को संबल देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने ‘कोई भूखा न सोए’ का संकल्प लिया है। सेवादल के कार्यकर्ता इस संकल्प को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सेवा का यह जज्बा बनाए रखते हुए दीन-दुःखियों की सहायता की जाए।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना कांग्रेस सेवा दल के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। वर्तमान स्थिति में सेवादल के कार्यकर्ता इन उद्देश्यों पर खरे उतर रहे हैं और कोरोना संक्रमितों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। संकट के दौर में की गई सहायता को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इसी संकल्प के साथ इंदिरा रसोई का संचालन किया जा रहा है।रसोई सेवा संचालन से जुड़े हनुमान व्यास ने बताया कि महात्मा गांधी रसोई सेवा की शुरूआत 17 मई को हुई। इसके तहत प्रतिदिन लगभग 150 लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान नृसिंह दास व्यास, योगेश पालीवाल, हंसराज बिश्नोई, मुमताज शेख, मेघराज बिस्सा, गोविंद नारायण व्यास, गणेश नारायण पुरोहित, श्रीपाल रामपुरिया, बिशनाराम गोदारा, महेन्द्र पुरोहित, ताराचंद जयपाल तथा परमाराम आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ओर उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी ने भगवान शिव का अभिषेक किया।


Share This News