Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को डॉ तनवीर मालावत अस्पताल में कोरोना का चिरंजीवी योजना से इलाज का शुभारम्भ किया ।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इस महती योजना पर प्रकाश डाला तथा सभी से इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सन्देश को आमजन तक पहुँचाया कि चाहे राजस्थान सरकार का सारा बजट खर्च हो जाए, राजस्थान के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कोरोना में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ निजी चिकित्सालयों में भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजना के तहत कवर होने वाले रोगियों को चिन्हित निजी चिकित्सायों में भी उपचार करवाने की सुविधा दी है।उन्होंने डाॅ.तनवीर मालावत के सामाजिक सरोकार में दिए योगदान की सराहना की और कहा कि आपने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की सोच के अनुरूप सभी को स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य तय किया हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह चिकित्सालय यहां भर्ती होने वाले रोगियों को इस योजना का लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने योजना की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि राज्य में दोबारा श्री अशोक गहलोत की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री ने निरोगी राजस्थान की घोषणा थी। इसी के तहत उन्होंने राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य बीमा कवरेज उपलब्ध कराने के लिए मजदूर दिवस के दिन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारम्भ किया था। इस योजना से जुड़े व्यक्ति को सामान्य बीमारियों में 50 हजार तथा गंभीर बीमारी में 4.50 लाख का उपचार निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना में लाभार्थी के भर्ती होने से 5 दिन पूर्व तथा डिस्चार्ज होने के 15 दिन पश्चात तक का खर्चा शामिल किया गया है।
भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढाकर 31 मई किया गया है। जिन लोगों ने 30 अप्रेल तक पंजीकरण करवा लिया है उन्हें एक मई से योजना का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण करवाने वालों को पंजीकरण की दिनांक से और उसके बाद पंजीकरण करवाने वालों को एक अगस्त से इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
अस्पताल के निदेशक व वरिष्ठ सर्जन डॉ तनवीर मालावत ने उच्च शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उनको आश्वस्त किया कि अस्पताल इस आपदा की घडी में सरकार को हर संभव सहयोग करेगी तथा कोरोना महामारी के इलाज से लेकर टीकाकरण तक सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम करेगी तथा आम जन को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने देगी। रेडक्रॉस सोसाइटी के विजय खत्री द्वारा धन्यवाद् ज्ञापित किया गया तथा कार्यक्रम में सलीम सोढा आदि उपस्थित थे। साथ ही अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र पूनिया, कोरोना कोरोना टीम के डॉ डेनिस पीयर्स, डॉ सुभाष चंद्र,डॉ विजय शांति बांठिया, डॉ हेमंत व्यास व अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अनीस मालावत ने भी शिरकत की।
इससे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री ने चिकित्सालय में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का चिकित्सालय में शुभारंभ किया और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की कुशलक्षेम भी पूछी तथा उन्हें सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की
जरूरतमंद व गरीब को दिए सुखा राशन सामग्री के किटउच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका कार्मिकों को सौंपे एरियर भुगतान का पत्र। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजीव गांधी की पूण्य तिथि बलिदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को देशनोक नगर पालिका कार्यालय में गरीब और जरूरतंद परिवारों को सुखा राशन के किट प्रदान किए और नगर पालिका के चैयरमैन को एम्बुलेंस का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के सभी कार्मिकों को सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र दिए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाटी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली लहर के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहे, उस पर काम किया था। उनके आव्हान पर सामाजिक संगठनों का राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भी किसी को भी भूखा नहीं रखने दिया जायेगा। इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जरूतमंद परिवारों को 500 सूखा खाद्य सामग्री किट तथा भूरा परिवार ने 100 राशन सामग्री किट निःशुल्क प्रदान किए हैै।
भाटी ने कहा कि सूखा भोजन के किट वार्डवार जरूरतंदों को दिए गए है। उन्हांेने सभी वार्डों के पार्षदों एवं नगर पालिका कार्मिकों का आव्हान किया कि देशनोक में कोरोना एडवाइजरी की पालना सुनिश्चित हो। इसकी पालना होने पर ही हम कोरोना की चैन को तोड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंे कोरोना रोगियोें की संख्या में कमी आ रही है। यह तभी संभव हुआ है कि लोग इसे गंभीरता से ले रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सा उपकरण सुलभ कराए गए है। कोलायत क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विधायक निधि कोष से एम्बुलेंस की स्वीकृति जारी की है, जो शीघ्र ही उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधानों की कमी नहीं आने दी जायेगी।
नगर पालिका कार्मिकों की मांग हुई पूरी-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका के समस्त कार्मिकों की मांग को पूरा करते हुए सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र कार्मिकों को सौंपे। उन्होंने करीब 63 लाख रूपये का भुगतान किया। उन्होेंने पालिका कार्मिकों को आश्वस्त किया कि उनकी शेष एरियर की राशि का भुगतान उनके खातों में आने वाले समय में दो किस्तों में करवाई जायेगी। इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमैन अशोक प्रकाश मूंधड़ा ने कहा कि नगर पालिका की वित्तीय स्थिति में सुधार किया जा रहा हैं। कार्मिकों की सभी वाजिब मांगों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुखा राशन सामग्री किट में 500 रूपये की खाद्य सामग्री पेक की गई है।
मास्क व दवा किट दिए पार्षदों को- इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने देशनोक को कोरोना संक्रमण से मुक्त करवाने के लिए नगर पालिका के सभी वार्ड के पार्षदों को मास्क,सेनेटाइजर व दवा के किट प्रदान किए और आव्हान किया कि कोरोना संक्रमित लोगों को दवाओं के किट के साथ मास्क का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर ना निकले। वार्डों में नियमित रूप से सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाएं। आमजन को समझाइश करें कि कोरोना का टीका उनके बेहतर स्वास्थ्य व जीवन के लिए सुरक्षा कवच है। पात्र लोग इसे नम्बर आने पर आवश्यक रूप से लगवाएं। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, इओ नगर पालिका श्रीमती सुरेन्द्र चैधरी, बीसीएमओ रमेश गुप्ता सहित वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
देशनोक भामाशाहों की भूमि-भाटी उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को भामाशाह कैलाश चंद्र बोथरा, अशोक कुमार बोथरा पुत्र दीपचंद बोथरा देशनोक-कोलकता की ओर से उपलब्ध कराएं गए 20 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देशनोक मां करणी और भामाशाहों की भूमि है। दानदाताओं के सहयोग से ही भव्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा गोशालाओं का निर्माण करवाए गए है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के प्रारंभ हो जाने से चिकित्सालय में बिजली के बिल से निजात मिलेगी। करीब सालाना 60 हजार की राशि बिजली के बिल चुकाने पर खर्च होती थी, जिसकी बचत होगी और बचत की राशि चिकित्सालय की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च हो सकेगी।नगर पालिका अध्यक्ष अशोक मूंधड़ा ने बताया कि हाॅस्पिटल प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन को अपने हाॅल का उपयोग करने की स्वीकृति दी है। बदले में नगर पालिका प्रशासन इस हाॅल की मैन्टीनेश का खर्चा वहन करेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय की जरूरतों को पूरा करवाने में दानदाताओं को प्रेरित किया जायेगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, ब्लाॅक सीएमओ डाॅ.रमेश गुप्ता सहित मां करणी मंदिर ट्रस्ट के गिरिराज सिंह उपस्थित थे।