ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 122 अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने का पति पर आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने, दहेज प्रताडना देने के आरोप लगाए है। महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता से अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने, उसकी लज्‍जा भंग करने व पीडिता को दहेज के लिये एकराय होकर तंग परेशान करने के आरोप में जस्‍सूसर गेट निवासी विवाहिता के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवादिया ने गुरुवार को दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले एकराय होकर उसे दहेज की मांग पूरी करवाने का दबाव डालते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हैं। परिवादिया के अनुसार उसका पति भी उसे अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाकर प्रताडित करता है। थानाधिकारी सुरेन्‍द्र कुमार ने बताया कि परिवादिया की शिकायत पर उसके पति बीकानेर में जस्‍सूसर गेट क्षेत्र में माळियों के मोहल्‍ले के निवासी निक्षय गहलोत, सास सरस्‍वती देवी तथा निहाल गहलोत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


Share This News