ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210519 WA0215 निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर सीज किया प्राइवेट टैंकर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। प्राइवेट टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को इसे सीज कर दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि पुष्करणा मोहल्ला निवासी सत्यनारायण चूरा द्वारा परिवहन विभाग को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया कि प्राइवेट टैंकर आरजे 07, आरसी 5869 के चालक पवन द्वारा 1800 लीटर पानी उपलब्ध करवाने के बदले पांच सौ रुपए वसूले।वहीं परिवहन विभाग द्वारा अपने विभागीय कार्मिक को डमी उपभोक्ता बनाकर इस बारे में पूछने पर इतने ही पानी की आपूर्ति के लिए चालक द्वारा छह सौ रुपए मांगे गए, जबकि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्राइवेट टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा पर 5 कि.मी. क्षेत्र तक प्रति 1000 लीटर पेयजल पहुंचाने के लिए 90 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में 2 हजार लीटर पानी के आधार पर इस पर अधिकतम 180 रुपए राशि ली जानी थी।इस प्रकार निर्धारित दर से अधिक राशि की लेने और इसकी मांग करने के कारण जिला परिवहन अधिकारी द्वारा यह प्राइवेट टैंकर सीज किया गया, जिसे सदर थाने में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गत दिनों में दो एंबूलेंस चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर दो एम्बूलेंस भी सीज की गई थी।


Share This News