ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 78 कोरोना से भाभी और देवर की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कोरोना का कोहराम नहीं थम रहा। बुधवार सुबह कस्बे के आड़सर बास निवासी कलाणी परिवार में कोरोना ने ऐसा जख्म दिया कि एक ही घर से दो जिंदगियां गई। जहां देवर और भाभी दोनों को कोरोना ने लील लिया है। आड़सर बास में 38 वर्षीय युवक एवं 42 वर्षीया महिला का निधन कोरोना के कारण हो गया है। इन दोनों की जांच में महिला तो पहले संक्रमित आई थी लेकिन युवक संक्रमित नहीं पाया गया था। गत 30 अप्रैल को महिला की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें बीकानेर ले जाया गया जहां उनका सीटी स्कोर 24 आया। उन्हें बीकानेर ले जाने के बाद युवक की भी तबीयत बिगड़ी एवं 4 मई को बीकानेर ले जा कर उनकी जांच भी करवाई गई तो उनका भी सीटी स्कोर 22 आया। ऐसे में दोनो जनों को बीकानेर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु मंगलवार रात को हो गई। उनके शव श्रीडूंगरगढ़ लाए गए है एवं कोरोना प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अब निजी चिकित्सालय में हुई मृत्यु के कारण भले ही उनकी मौत सरकारी आंकड़ो में कोरोना के कारण ना हो लेकिन पीपीई कीट में अंतिम संस्कार होना, सीटी स्कोर एवं ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु होने के ये लक्षण कोरोना से मृत्यु होने का संदेश दे रहे है।


Share This News