Thar post. बीकानेर में गजनेर के पास एक सड़क हादसे में मंगलवार को दो जनों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, मृतकों के शव गजनेर के सरकारी अस्पताल के मॉर्चरी में रखे गए हैं। बीकानेर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर यह दुर्घटना उस जगह हुई, जहां से सड़क गजनेर की ओर भी जाती है। एक ऑटो श्रीकोलायत की तरफ से आते हुए गजनेर की तरफ मुड़ रहा था, जबकि दूसरी इनाेवा गाड़ी बीकानेर से जैसलमेर की ओर जा रही थी। टक्कर में ऑटो चालक और उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चालक नत्थू खां बीकानेर की रामपुरा बस्ती का निवासी है। इसी ऑटो में बैठी खातून (35), आरिफ (10) और राजू (6) वर्ष घायल हो गए। वहीं इनोवा में सवार एक महिला सत्तू देवी भी घायल हो गई। दरअसल, टक्कर के बाद इनोवा गाड़ी भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सभी को पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गयाथानेदार भजनलाल को जब घायल बच्चों की हालत गंभीर लगी तो वो अपनी निजी कार में उन्हें लेकर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रवाना हो गए।