ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 70 कोरोना से माता-पिता की मौत के बाद अनाथ बच्चों को गोद लेने की सूचना से संबंधित वायरल मैसेज आधारहीन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। कोरोना महामारी से माता-पिता की मौत होने के बाद अनाथ बच्चों को गोद लेने के लिए आगे आने से संबंधित वायरल मैसेज पूर्णतया आधारहीन हैं। कोई भी इससे प्रभावित नहीं हों तथा इनके संबंध में किसी भी नंबर पर काॅल नहीं किया जाए।बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक कविता स्वामी ने बताया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी से माता-पिता की मौत होने के बाद बच्चे अनाथ हो गये हैं, इन्हें गोद लेने के लिए लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सभी मैसेज फेक हैं। कोई भी इनके साथ दिए गए नंबरों पर काॅल नहीं करें। ऐसे मैसेज से ट्रेफिकिंग के केस बढ़ने की सम्भावना अधिक है।उन्होंने बताया कि यदि इस तरह का कोई मैसेज आता है तो चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 तथा बाल कल्याण समिति एवं बाल अधिकारिता विभाग से सम्पर्क किया जाए। बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया का कार्य दत्तक ग्रहण एजेंसी के माध्यम से किया जाता है और यह एक कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग के अधीन जिले में विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण संस्थापन एजेंसी संचालित है। दत्तक ग्रहण का समस्त कार्य सेन्ट्रल एडोप्सन रिसोर्स एथोरिटी के दिशा निर्देशानुसार आॅनलाईन सम्पादित किया जाता है। ध्यान रहें कि कोरोना से जुडी खबर या कोई मैसेज बगैर सत्यता या तथ्यों के आगे ना भेजे। आपके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई हो सकती है।


Share This News