ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 59 भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कल्ला को दिया ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में पेयजल की सुचारू आपूर्ति और बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर रविवार को भाजपा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग और वार्ड नंबर 31 के पार्षद पुनीत शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा और जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला को उनके निवास पर ज्ञापन देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई।भाजपा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग और वार्ड नंबर 31 के पार्षद पुनीत शर्मा ने बताया कि बिजली और पानी जैसे महत्वपूर्ण और जनता से जुड़े दोनों ही महकमों के मंत्री बीकानेर से होने के बावजूद भी आमजन में पानी बिजली के समस्याओं को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। उन्होंने अनेक इलाकों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति नहीं होने तथा प्रेशर कम होने की शिकायत करते हुए कहा कि विभाग की नाकामियों की वजह से जनता को निजी टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है और उनकी जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने अवैध बूस्टर लगाने वालों पर भी कार्यवाही की मांग की है।भाजपा नेताओं ने ऊर्जा विभाग द्वारा पानी आपूर्ति के समय में बिजली कटौती करने की भी शिकायत की। साथ ही उन्होंने कहा कि निजी बिजली कंपनी द्वारा गरीब परिवारों के विद्युत कनेक्शन काटने और अवैध वसूली करने जैसी घटनाएं सामान्य हो गयी हैं जो कोरोना महामारी के समय में किसी भी रूप में उचित नहीं है।ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।डॉ. कल्ला को ज्ञापन ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में वार्ड नंबर 31 के पार्षद पुनीत शर्मा और भाजपा रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग के साथ भाजपा जिला मंत्री अरुण जैन, प्रोमिला गौतम, पार्षद अनूप गहलोत, रामदयाल पंचारिया, भंवरलाल साहू, जेपी व्यास, रानी बाजार मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और विजय शर्मा सम्मिलित रहे।

प्रतिभा दिखाओ सम्मान पाओ (online registration)

अर्पण सेवा समिति एवं महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र द्वारा बच्चो व बेटियों के लिए गीत, कविता, डांस, पेंटिंग कॉम्पिटीशन जिसमे आप कोरोनावायरस या पर्यावरण विषय पर अपनी रचनाएं भेज सकते हैं। यह कार्यक्रम बीकानेर के स्थापना दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। जिसकी जानकारी राजकुमार भाटिया ने दी। महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र की निर्देशिका रेशमा वर्मा ने बताया कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा एवं सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जो भी बच्चे इन एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करना चाहते हैं वह अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर और एक्टिविटी का नाम लिखकर मोबाइल पर भेज सकते हैं। फ्री रजिस्ट्रेशन है और बॉयज एंड गर्ल्स कोई भी इसमें पार्ट ले सकता है।मोबाइल नंबर-
रेशमा वर्मा – 8058706206

कोरोना संक्रमण के दौर में रक्तवीर युवा क्लब ने रविवार को तीन स्थानों पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन,91 यूनिट ब्लड व 7 यूनिट प्लाज्मा का हुआ संग्रहणरक्तवीर मानव सेवा समिति जोधपुर द्वारा संचालित रक्तवीर युवा क्लब के द्वारा कल रविवार को जोधपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में तीन अलग अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया|समिति के सचिव प्रेम पूनिया व अध्यक्ष भीयाराम सबरवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए व कोरोना संक्रमित मरीजों की एंटीबाडी मजबूत करने के लिए प्लाज्मा की जरूरत को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों व रक्तवीरो ने मिलकर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2बजे तक तीन अलग अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखा|इसी कड़ी में समिति के सक्रिय रक्तवीर अनोप भांभू,बगताराम गोदारा व इनकी टीम के रक्तवीरो ने बम्बोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें 40 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ|समिति के उपाध्यक्ष महेन्द्र सोऊ चाबा व कोषाध्यक्ष मंगलचंद डऊकिया व इनकी टीम ने जोधपुर शहर के रोटरी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा जहाँ पर 29 यूनिट रक्त व 11 यूनिट प्लाज्मा का संग्रहण किया|वही समिति के सक्रिय रक्तवीर मादाराम सारण, भगु सारण व इनकी रक्तवीर टीम द्वारा ग्राम पंचायत कराणी के राजस्व गांव नाहरो की ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें 21 यूनिट रक्त का दान किया गया|बम्बोर में रक्तवीरो के लिए जूस कि व्वयस्था बम्बोर सरपंच प्रतिनिधि राज सा डऊकिया ने कि व मोमेंटो कि व्वयस्था तीनों केम्पों असलाराम भाम्बू ने की
समिति के संरक्षक एडवोकेट हुकमाराम डऊकिया ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरो व समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक साथ तीन जगहों पर रक्तदान शिविर का आयोजन रखने पर आभार व्यक्त किया|

IMG 20210509 WA0298 भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कल्ला को दिया ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

एबीवीपी सेवा कार्य निरंतर जारी, आज इसी क्रम में कोरोना योद्धाओं की सेवा की

IMG 20210509 WA0206 भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. कल्ला को दिया ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

कोरोना से शहरवासियों को सुरक्षित रखने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मीयों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा महानगर सहमंत्री गोपाल व्यास के नेतृत्व में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए ठंडे शर्बत का वितरण किया गया। व्यास ने बताया की एबीवीपी बीकानेर “सर्वे भवन्तु सुखिन:” के मंत्र के साथ पण्य सेवा कार्य भविष्य में भी सुचारु रूप से संचालित करती रखेगी। इस दौरान नगर मंत्री परकोटा शुभम आचार्य, नगर सहमंत्री सौरभ पुरोहित, आयुष व्यास, योगेश पुरोहित, योगेश रंगा, अमन व्यास आदि उपस्थित रहे।


आयकर विभाग की अस्पतालों के लिए राहत।भारत सरकार ने अधिसूचना के माध्यम से कोविड उपचार प्रदान करने वाले अस्पतालों और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए आईटी अधिनियम की धारा 269 एसटी से छूट दी है अधिसूचना में आयकर अधिनियम की धारा 269 एसटी के तहत जुर्माना लगाने से राहत दी गई हैबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा ने बताया कि उन्हें मिली सूचना के आधार पर 
1-अप्रैल 2021 से 31-मई 2021 की अवधि के दौरान नगद में प्राप्त भुगतान से संबंधित है अस्पताल और अन्य केंद्र जो कोविड-19 एकबाल कर रहे हैं खुद को जुर्माना लगाने से बचा सकते हैं खुद को बचाने के लिए उन्हें रोगी और फीस डिपाजिटर दोनों से पेन और आधार कार्ड प्राप्त करना होगा तथा मरीज और फीस डिपाजिटर बीच संबंध पता करना होगा धारा 269 एसटी के अनुसार
रू.2.00.000/- से कम नगद प्राप्त क्यों के लिए कोई जुर्माना नहीं है यदि किसी करदाता द्वारा 2.00.000/
या अधिक की नगद राशि प्राप्त होती है जिसमें अस्पताल और चिकित्सा केंद्र शामिल है तो 100% का जुर्माना लगाया जाता है यह स्वागत योग्य है कि सरकार ने इस प्रावधान के दायरे से कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले अस्पतालों आदि को छूट दी है यह महामारी के दौरान कोविड-रोगियो को राहत देगा. आयकर मामलों के विशेषज्ञ अधिवक्ता प्रत्यक्ष का समिति के अध्यक्ष और डायरेक्टर टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रतिनिधि समिति के सदस्य ने कहा कि मेरे विचार में यह सरकार ऐसी गंभीर स्थिति में कोविड-रोगियो की मदद करने में भी अपनी मानसिक संकीर्णता दिखा रही है सबसे पहले पैन आधार कार्ड या इस तरह से भुगतान करने वाले रिश्तेदारों के विवरण जैसे कोई दस्तावेज नहीं मांगे जाने चाहिए यह गरीब और मध्यमवर्गीय व्यक्तियों के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा करेगा जो विभिन्न रिश्तेदारों और दोस्तों से इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करते हैं या जो अस्पतालों में भुगतान के लिए अपने गहने जमीन इत्यादि भेजते हैं या गिरवी रखते हैं जो रिश्तेदार इलाज के लिए कोविड-19 की की मदद करते हैं वह शायद इसे देना पसंद ना करें क्योंकि धारा 285 बी के अनुसार इसको स्पेसिफाइड फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के रूप में सूचित किया जाएगा यह भविष्य में ऐसे रोगियों उनके रिश्तेदारों या उनके उत्तराधिकारी यों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है रिपोर्ट करने के बाद यदि आयकर विभाग द्वारा की जा रही जांच पर रोगी उन व्यक्तियों के विवरण प्रस्तुत करता है जिन्होंने नगद राशि उपचार के लिए दान के रूप में दी थी और जांच के समय स्वीकार करने से इंकार कर देते हैं अंत में आयकर अधिनियम की धारा 68 के अनुसार निर्धारित या उसका उत्तराधिकारी को उसके इलाज के लिए उसके द्वारा प्राप्त राशि पर कर का भुगतान करने के लिए उत्तरदाई होना होगा।


Share This News